लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र: बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार होंगे 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 12:42 IST

बीजेपी सांसद वीरेन्द्र कुमार छह बार से सांसद हैं और वह दलित समुदाय से आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा।लोकसभा अध्यक्ष की रेस में मेनका गांधी, एसएस अहलूवालिया और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।

बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार होंगे 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। 17 और 18 जून को प्रोटेम स्पीकर के द्वारा नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। वीरेन्द्र कुमार भी छह बार से सांसद हैं और वह दलित समुदाय से आते हैं।

बता दें कि वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले वीरेंद्र कुमार ने चार लोकसभा चुनाव मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट से जीता है।

सत्रवहीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलने वाला है। ये बजट सत्र होगा। 17 जून को लोकसभा सत्र शुरू होने के बाद पहले दो दिनों तक नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष को चयन किया जाएगा। उसके बाद राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा दोनों की संयुक्त बैठक 20 जून को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी थी। 

4 जुलाई को लोकसभा में सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। 5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश करेंगी। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था। 

नरेन्द्र मोदी सरकार पार्ट-2 के पहले कैबिनेट बैठक में 31 मई को सत्र की तारीखों के बारे में फैसला लिया गया था। 30 मई को राष्ट्रपति भवन में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें 24 कैबिनेट 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की विभाग सौंपा गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवह मंत्री बनाया गया है। 

टॅग्स :बजट 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया