रामचरितमानस विवाद: बीजेपी सांसद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को दी सपरिवार इस्लाम स्वीकार करने की सलाह, संघमित्रा मौर्य पर भी साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Published: January 29, 2023 06:21 PM2023-01-29T18:21:07+5:302023-01-29T18:23:09+5:30

सिकंदरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य पर जमकर हमला बोला। रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि संघमित्रा को पार्टी खराब लग रही तो इस्तीफा दे दें।

BJP MP advised Swami Prasad Maurya to accept Islam with family targeted Sanghamitra Maurya | रामचरितमानस विवाद: बीजेपी सांसद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को दी सपरिवार इस्लाम स्वीकार करने की सलाह, संघमित्रा मौर्य पर भी साधा निशाना

सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने साधा संघमित्रा पर निशाना

Highlightsस्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर संघमित्रा ने दी थी प्रतिक्रियाकहा था- हमें लगता है कि यह विश्लेषण का विषय हैअब सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने साधा संघमित्रा पर निशाना

लखनऊ: रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य पर भाजपा नेता ही हमलावर हो गए हैं। बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन किया था।

अब सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सिकंदरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संघमित्रा मौर्य पर जम कर निशाना साधा है। रविन्द्र कुशवाहा ने यहां तक कह दिया कि संघमित्रा मौर्य को इस्लाम स्वीकार कर लेना चाहिए। रविन्द्र कुशवाहा ने कहा, "कोई भी व्यक्ति जो हिन्दू धर्म में पैदा हुआ है, जिनके माता-पिता तथा पूर्वज हिन्दू है, उसका भी संस्कार यही होगा। बाद में जाकर संस्कार बिगड़ जाता है तो हम क्या कह सकते है,हम यही कहेंगे कि इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें।"

सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि संघमित्रा जो BJP की सांसद है कह रही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की विश्लेषण होना चाहिए। अगर संघमित्रा को इस पार्टी में खराबी नज़र आ रही है तो अभी वो इस्तीफा दे दें। जिस वोटवर्ग के लालच में वो समझती हैं कि हमको सस्ती लोकप्रियता हासिल हो जाएगी, वो लोग भी हिन्दू धर्म को मानने वाले है। राम, कृष्ण भगवान को गाली देकर के किसी पार्टी या किसी वर्ग विशेष के चहेते नहीं बन सकते। 

क्या कहा था संघमित्रा मौर्य ने

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी कर के घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद संघमित्रा ने कहा था, "पिता जी ने रामचरितमानस को पढ़ा है। हालांकि मेरी इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अगर एक चौपाई का उदाहरण दिया है तो शायद इसलिए क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है। पिता जी ने उस लाइन को संदेह की दृष्टि से उद्धत करके स्पष्टीकरण मांगा तो हमें लगता है स्पष्टीकरण होना चाहिए। यह विषय मीडिया में बैठ कर बहस करने का नहीं है। हमें लगता है कि यह विश्लेषण का विषय है।"

Web Title: BJP MP advised Swami Prasad Maurya to accept Islam with family targeted Sanghamitra Maurya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे