बीजेपी की महिला विधायक ने की मायावती पर अभद्र टिप्पणी, कहा- जिसके कपड़े फट जाएं वो राजनीति नहीं करती!
By स्वाति सिंह | Published: January 20, 2019 09:03 AM2019-01-20T09:03:21+5:302019-01-20T09:03:21+5:30
एक कार्यक्रम में साधना सिंह ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं।
उत्तर प्रदेश की मुगलसराय बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिपण्णी की है। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। एक कार्यक्रम में साधना सिंह ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं।
यही नहीं बल्कि साधना सिंह गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा 'जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट, साड़ी फट जाए। वो महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। उसको पूरे देश की महिला कलंकित मानती है। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है।क्योंकि वह ना नर है ना ही महिला है।'
साधना सिंह के इस विवादित बयान के बाद बसपा ने बीजेपी पर पलटवार किया है।
SC Mishra(BSP) on Sadhna Singh's (BJP) remark on Mayawati: The words she used for our party chief shows the level of BJP. After the announcement of this coalition (SP-BSP), BJP leaders have lost their mental balance & they should be admitted to mental hospitals in Agra & Bareilly pic.twitter.com/py4L7c2z9c
— ANI UP (@ANINewsUP) January 19, 2019
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने हमला बोलते हुए कहा 'उन्होंने (साधना सिंह) हमारी पार्टी अध्यक्ष के लिए जिस तरह के शब्दों का उपयोग किया है वह केवल बीजेपी का स्तर दिखाते हैं। सपा-बसपा के गठबंधन की घोषणा के बाद बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन खो चूका है।बीजेपी नेताओं को आगरा या बरेली के मेंटल हॉस्पिटलों में एडमिट कराना चाहिए।'