रामनवमी के जुलूस पर लगी रोक को लेकर भाजपा विधायक ने विधानसभा में फाड़ा कुर्ता, पूछा-क्या झारखंड में तालिबान का शासन है?
By भाषा | Published: March 22, 2023 07:20 AM2023-03-22T07:20:12+5:302023-03-22T07:34:06+5:30
इस पर बोलते हुए भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने मांग की कि हजारीबाग रामनवमी जुलूस में ‘‘डीजे’’ की अनुमति दी जाए। यही नहीं विधानसभा में इस पर बोलते हुए भाजपा नेता ने अपना कुर्ता भी फाड़ दिया है।

फोटो सोर्स: Twitter @Manishjhzb
रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रामनवमी के जुलूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर मंगलवार को झारखंड विधानसभा में हंगामा किया और पूछा कि क्या राज्य में तालिबान का शासन है? प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने मांग की कि हजारीबाग रामनवमी जुलूस में ‘‘डीजे’’ (बड़े म्यूजिक सिस्टम) की अनुमति दी जाए।
इस दौरान आक्रोशित जायसवाल ने बयान देते समय अपना कुर्ता भी फाड़ दिया था। जायसवाल ने आरोप लगाया कि हजारीबाग में रामनवमी के जुलूस की 104 साल पुरानी परंपरा को जानबूझकर नष्ट करने का प्रयास किया गया है।
क्या राज्य में तालिबान का शासन है? भाजपा नेता ने पूछा सवाल
जायसवाल ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि उनके निर्वाचन क्षेत्र हजारीबाग में पांच लोग आमरण अनशन पर हैं और मांग कर रहे हैं कि जुलूस के दौरान ‘‘डीजे’’ की अनुमति दी जाए। उन्होंने पूछा कि क्या राज्य पर तालिबानी शासन है? मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दावा किया कि हजारीबाग में ‘‘डीजे’’ बजाने की मांग को लेकर धरना देने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं।
हर तरह की शिकायतें, पाबंदियां, आरोप, परेशानियां सिर्फ हम हिन्दुओं के त्योहारों पर ही क्यों ❓
— Manish Jaiswal (@Manishjhzb) March 19, 2023
असामाजिक तत्व, नशा, फूहड़पन, भड़काऊ सामग्री पर प्रतिबंध अवश्य लगे।
DJ को लेकर एक संतुलित अधिसूचना जारी हो, परंतु पूर्णत: रोक क्या जायज है ?@OpIndia_com@OpIndia_inpic.twitter.com/QAMxTciVAm
कोर्ट के आदेशों का हो रहा है पालन, सभी धर्म का करते है सम्मान- मंत्री मिथिलेश ठाकुर
इस पर बोलते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आगे कहा है कि “डेसिबल लिमिट को लेकर उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के आदेशों का पालन करने का निर्देश है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं - हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई। हम राम के असली भक्त हैं।” इस बीच, विधानसभा ने राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए दो विधेयक पारित किए गए है।