लाइव न्यूज़ :

यूरिया की किल्लत पर प्रदर्शन करने वाले भाजपा विधायक पर मामला दर्ज भाजपा नेता देंगे गिरफ्तारी: शिवराज सिंह चौहान

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:01 IST

सलूजा ने बताया कि भाजपा विधायक प्रदीप लारिया पर पुलिस की कार्रवाई यूरिया को लेकर नहीं, अपितु चक्काजाम कर कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने को लेकर प्रकरण दर्ज हुआ है

Open in App
ठळक मुद्देने जब किसानों की आवाज़ उठाई और किसानों के साथ धरने पर बैठ गए तो सरकार ने यूरिया तो उपलब्ध नहीं करवायाविधायक पर ही प्रकरण बना दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों के चल रहे प्रदर्शन में शामिल होकर आवाज उठाने वाले भाजपा विधायक प्रदीप लारिया पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने को लेकर वह पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक-दो दिन में गिरफ्तारी देंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने यहां अपने निवास पर कहा, ‘‘अभी कल (मंगलवार) ही सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र के हमारे विधायक प्रदीप लारिया ने जब किसानों की आवाज़ उठाई और किसानों के साथ धरने पर बैठ गए तो सरकार ने यूरिया तो उपलब्ध नहीं करवाया, उल्टे विधायक पर ही प्रकरण बना दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये विधायक जनप्रतिनिधि हैं। विधायक पर प्रकरण बनाना जनता की आवाज़ कुचलने की कोशिश है।’’ चौहान ने बताया, ‘‘यह जनप्रतिनिधि को दबाने का कुत्सित प्रयास है।

यह तानाशाही मानसिकता है। यह हिटलरवादी मानसिकता जो कमलनाथ सरकार ने अपनाई है, उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस कुचलने वाली मानसिकता को ही कुचल देंगे।’’ चौहान ने बताया कि प्रदीप लारिया के खिलाफ प्रकरण बनाया है।

अब प्रदीप खुद गिरफ्तारी देने जाएंगे और उनके साथ हम भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया दो या गिरफ्तार करो। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसी भी सीमा तक जाकर लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने चौहान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि वह भी गिरफ्तारी देंगे तो कांग्रेस उनकी गिरफ्तारी का स्वागत करती है ।’’ सलूजा ने बताया कि भाजपा विधायक प्रदीप लारिया पर पुलिस की कार्रवाई यूरिया को लेकर नहीं, अपितु चक्काजाम कर कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने को लेकर प्रकरण दर्ज हुआ है

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल