BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह का विवादित बयान,' देश में मुस्लिम जहां भी रहते हैं वहां भारत की स्थिति दुर्बल है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 30, 2019 04:06 PM2019-07-30T16:06:59+5:302019-07-30T16:06:59+5:30

कुछ महीने पहले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'रावण' और उनकी बहन प्रियंका गांधी को 'शूर्पणखा' बता कर विवादों में आये थे।

BJP MLA Surendra Singh controversial comment on muslims | BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह का विवादित बयान,' देश में मुस्लिम जहां भी रहते हैं वहां भारत की स्थिति दुर्बल है'

BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह का विवादित बयान,' देश में मुस्लिम जहां भी रहते हैं वहां भारत की स्थिति दुर्बल है'

Highlightsउत्तर प्रदेश के BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह हमेशा ही विवादित बयान देते रहते हैं। सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा है कि भगवान ने इन्हें देश का कायाकल्प करने के लिए भेजा है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा है, ''देश सबल वहीं पर है जहां पर हिंदूवादी सोच के लोग ज्यादा हैं। जहां भी मुस्लिम और ईसाई सोच के लोग अधिक हैं, वहां पर भारत के सिद्धांत और भारत की संस्कृति दुर्बल है।''  सुरेन्द्र सिंह ने कहा, 'इस देश में भारत और भारतीयता पर विश्वास करने वाले लोग कम हैं।'

सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा, ''इसका दवा मोदी जी और योगी जी के अवतार के रूप में भगवान ने भेज दिया है। मैं ये बात कब से कह रहा हूं, आप लोग भी मान लीजिए। देश के कायाकल्प करने के लिए, हिन्दुस्तान को हिन्दुत्व विचार से रंगीन बनाने के लिए, भगवान ने योगी जी और मोदी जी को भेज दिया है।''

कुछ महीने पहले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'रावण' और उनकी बहन प्रियंका गांधी को 'शूर्पणखा' बता कर विवादों में आये थे। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा था,'आप जानते हैं कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो पहले रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा को भेजा था।'

उन्होंने कहा था, 'राम की भूमिका में मोदी हैं और रावण की भूमिका में राहुल हैं जिन्होंने अपनी बहन शूर्पणखा को उतारा है। मान कर चलिये कि लंका विजय हो गयी।'

Web Title: BJP MLA Surendra Singh controversial comment on muslims

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे