शाहीनबाग पर भाजपा विधायक बोले, ‘देश को बांटने’ की साजिश, AIMIM  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी देश के दुश्मन हैं, भावना-आस्था पाकिस्तान में बसती है

By भाषा | Published: February 22, 2020 06:23 PM2020-02-22T18:23:15+5:302020-02-22T18:23:15+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ शाहीनबाग में प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर मुस्लिम देशों द्वारा प्रायोजित एक षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह धरना देश को विभाजित करने के लिए है।’’

BJP MLA on Shaheenbagh said, conspiracy to 'divide the country', AIMIM chief Asaduddin Owaisi is the enemy of the country, sentiment prevails in Pakistan | शाहीनबाग पर भाजपा विधायक बोले, ‘देश को बांटने’ की साजिश, AIMIM  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी देश के दुश्मन हैं, भावना-आस्था पाकिस्तान में बसती है

धरने को ‘‘देश को बांटने’’ के लिए मुस्लिम देशों का एक वैश्विक षड्यंत्र बताया है।

Highlightsभाजपा विधायक ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा।सिंह ने कहा, ‘‘ओवैसी की आंतरिक भावनाएं भारत के खिलाफ हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेन्द्र सिंह ने राजधानी दिल्ली के शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे धरने को ‘‘देश को बांटने’’ के लिए मुस्लिम देशों का एक वैश्विक षड्यंत्र बताया है।

सिंह ने शुक्रवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ शाहीनबाग में प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर मुस्लिम देशों द्वारा प्रायोजित एक षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह धरना देश को विभाजित करने के लिए है।’’

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘‘देश का दुश्मन बताया।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ओवैसी की आंतरिक भावनाएं भारत के खिलाफ हैं। वास्तव में औवैसी देश के दुश्मन हैं। यद्यपि वह यहां रहते हैं लेकिन उनकी भावना और आस्था पाकिस्तान में बसती है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘यदि उनका डीएनए टेस्ट हो तो साबित हो जायेगा कि जिन्ना की तर्ज पर वह इस देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं।’’ 

Web Title: BJP MLA on Shaheenbagh said, conspiracy to 'divide the country', AIMIM chief Asaduddin Owaisi is the enemy of the country, sentiment prevails in Pakistan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे