लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का निधन

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:54 IST

Open in App

जयपुर, 30 नवंबर राजस्थान की पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ विधायक किरण माहेश्वरी का रविवार देर रात निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी थीं और गुड़गांव के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है।

उदयपुर सीट से लोकसभा सदस्य रहीं माहेश्वरी (59) राजसमंद से तीसरी बार विधायक थीं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह कई दिन से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं जहां रविवार देर रात उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से गहरा दु:ख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तीकरण के लिए अथक प्रयास किए।'’

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ट्वीट किया, ‘‘उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है।’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘किरण माहेश्वरी ने सदैव भाजपा को मजबूती प्रदान की और आजीवन भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाई। उनके निधन से संगठन में हुए खालीपन को भरना आसान नहीं होगा।’’

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने माहेश्वरी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट