अलका लाम्बा का पीएम मोदी के 'बेटी_बचाओ अभियान' पर निशाना, कहा- ईरानी जी, उल्टी गिनती शुरू....

By स्वाति सिंह | Published: February 20, 2020 02:23 PM2020-02-20T14:23:56+5:302020-02-20T14:32:09+5:30

भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने दावा किया है कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के अवैध खनन और विकास कार्यों में घपले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी जिसकी जांच चल रही है। 'जिसके बाद बौखलाए विजय मिश्र ने यह सियासी साजिश रची है। यह सब हमारी छवि खराब करने की साजिश है।'

BJP mla gangrape case: Alka lamba hits PM narendra modi's beti bachaoo abhiyaan and also attacks smriti irani | अलका लाम्बा का पीएम मोदी के 'बेटी_बचाओ अभियान' पर निशाना, कहा- ईरानी जी, उल्टी गिनती शुरू....

कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'बेटी बचाओ' अभियान को लेकर निशाना साधा है।

Highlightsभाजपा विधायकसहित सात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। इस घटना को लेकर कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। लाम्बा ने ट्वीट किया 'एक और बीजेपी-संघ का नमुना पीएम मोदी जी के बेटी_बचाओ अभियान के तहत सामने आया। महिला मंत्री ईरानी जी, उल्टी गिनती शुरू होती है अब, 15 अगस्त तक पीड़िता को न्याय और दोषी को सज़ा मिल जानी चाहिए। ( 6 महीने के भीतर- FIR,गिरफ्तारी,चार्जशीट,सुनवाई पूरी, दोषी साबित होते ही फाँसी की सज़ा)।

बता दें कि एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी—बारी से बलात्कार किया। इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो ज़बरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया। 

उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी। महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिन्दुओं पर जांच के बाद भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सिंह ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी। 

भाजपा विधायक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे सियासी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि अगर ये आरोप सही साबित हुए तो वह परिवार के साथ फांसी पर लटकने को तैयार हैं।

भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांचे के लिए तैयार हैं। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा है, 'अगर पुलिस की विवेचना में वाराणसी की उस महिला की तरफ से लगाए गए आरोप सच साबित हुए तो हम पूरा परिवार फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं। महिलाओं की सुरक्षा मेरा पहला दायित्व है। यह सब ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की तरफ से साजिश रची जा रही है।'

एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक, भाजपा विधायक त्रिपाठी ने दावा किया है कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के अवैध खनन और विकास कार्यों में घपले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी जिसकी जांच चल रही है। 'जिसके बाद बौखलाए विजय मिश्र ने यह सियासी साजिश रची है। यह सब हमारी छवि खराब करने की साजिश है।'

Web Title: BJP mla gangrape case: Alka lamba hits PM narendra modi's beti bachaoo abhiyaan and also attacks smriti irani

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे