लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो पर जारी नोटिस का स्पष्टीकरण देने से पहले ही भाजपा विधायक 'चैम्पियन' के निष्कासन की सिफारिश

By भाषा | Updated: July 13, 2019 05:35 IST

उत्तराखंड के खानपुर के भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के पार्टी की ओर से जारी नोटिस पर स्पष्टीकरण देने से पहले ही प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने उन्हें पार्टी से निकालने की सिफारिश की है ।

Open in App
ठळक मुद्देचैंपियन को गुरूवार को दिये गए नोटिस पर स्पष्टीकरण देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।पार्टी ने दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनके तीन महीने के निलंबन की अवधि अनिश्चितकाल तक बढ़ा दी है।

देहरादून, 12 जुलाई: उत्तराखंड के खानपुर के भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के पार्टी की ओर से जारी नोटिस पर स्पष्टीकरण देने से पहले ही प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने उन्हें पार्टी से निकालने की सिफारिश की है । दरअसल, बुधवार को चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह हाथ में बंदूकें लिए नाचते नजर आ रहे हैं । इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा था ।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि उत्तराखंड के पार्टी प्रभारी जाजू ने केंद्रीय नेतृत्व से विधायक को निकाले जाने की अनुशंसा की है। भसीन ने इससे पहले विधायक को उनके व्यवहार पर स्पष्टीकरण देने के लिए भेजे गए नोटिस के बारे में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को अपनी सफारिश देने से पहले पार्टी की प्रदेश इकाई विधायक के जवाब का इंतजार करेगी।

चैंपियन को गुरूवार को दिये गए नोटिस पर स्पष्टीकरण देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। इसमें उनसे पूछा गया है कि पार्टी से उन्हें क्यों न निष्कासित किया जाए। पार्टी ने दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनके तीन महीने के निलंबन की अवधि अनिश्चितकाल तक बढ़ा दी है। चैंपियन बुधवार को उस वक्त परेशानी में घिर गए जब एक वीडियो में बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने पर बंदूकों के साथ नाचते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया जिससे पार्टी को शर्मसार होना पड़ा।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया