मुंडावर के BJP विधायक धर्मपाल चौधरी का हार्टअटैक से निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 19, 2018 08:37 AM2018-04-19T08:37:37+5:302018-04-19T08:37:37+5:30
बीजेपी विधायक धर्मपाल चौधरी का सुबह निधन हो गया है। राजस्थान के अलवर के मुण्डावर से विधायक धर्मपाल का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है।
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: बीजेपी विधायक धर्मपाल चौधरी का सुबह निधन हो गया है। राजस्थान के अलवर के मुण्डावर से विधायक धर्मपाल का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है।
खबर के अनुसार उनको सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज (गुरुवार) सुबह करीब 3 बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। खबर के अनुसार विधायक का पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जाट बहरोड़ में दोपहर बाद पहुंचेगा, जहां करीब 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राठ क्षेत्र के कद्दावर जाट नेता धर्मपाल चौधरी अलवर के माने जाते थे। चौधरी अलवर जिले की जाट महासभा के लगातार 2000-2014 तक अध्यक्ष रहे हैं।
#Rajasthan: BJP MLA from Alwar's Mundawar, Dharmpal Choudhary passes away. pic.twitter.com/hFhM7c16Dq
— ANI (@ANI) April 19, 2018
लंदन में बोले पीएम मोदी- इतिहास के पन्नों में रहना मेरा मकसद नहीं
धर्मपाल चौधरी 2003, 2008 ओर 2014 में भाजपा से विधायक के पद पर निर्वाचित हुए थे। वहीं, विधायक धर्मपाल चौधरी के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है।