लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं ने सांगठनिक चुनावों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: October 12, 2019 05:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग गृह मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस पद को त्याग सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाह के पद छोड़ने की स्थिति में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं । आने वाले दिनों में ‘मंडल’ जिला और राज्य स्तरों पर चुनाव होंगे

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को एक बैठक में पार्टी में चल रहे संगठनात्मक चुनावों का जायजा लिया । संगठनात्मक चुनावों के बाद पार्टी के नये अध्यक्ष का चयन करने का रास्ता साफ होगा । इस बैठक में इन चुनावों से जुड़े नेताओं ने हिस्सा लिया ।

देश भर में होने वाले सांगठनिक चुनावों के प्रभारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष तथा पार्टी के एक अन्य महासचिव अरूण सिंह ने आंतरिक चुनावों की समीक्षा की और जायजा लिया जो अधिकतर मतदान केंद्रों पर समाप्त हो चुका है । विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रभारियों और चुनाव सह प्रभारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया । आने वाले दिनों में ‘मंडल’ जिला और राज्य स्तरों पर चुनाव होंगे । इसके बाद राष्ट्रीय परिषद का गठन होगा ।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिसंबर में होने की संभावना है जिसमें पार्टी के नये अध्यक्ष का औपचारिक तौर पर चयन किये जाने की संभावना है । ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग गृह मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस पद को त्याग सकते हैं। शाह के पद छोड़ने की स्थिति में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं ।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया