लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता विजय गोयल ने की 370 साल पुराने चांदनी चौक की हालत सुधारने की मांग

By भाषा | Updated: July 2, 2019 14:59 IST

राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा सदस्य गोयल ने कहा ‘‘370 साल पुराना चांदनी चौक आज दम तोड़ रहा है।

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) भाजपा के नेता विजय गोयल ने 370 साल पुराने चांदनी चौक की हालत सुधारने की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि समय रहते कदम न उठाने पर गंगा जमुनी तहज़ीब की यह अनूठी नज़ीर दम तोड़ देगी। राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा सदस्य गोयल ने कहा ‘‘370 साल पुराना चांदनी चौक आज दम तोड़ रहा है। चांदनी चौक नटराज के भल्ले, ज्ञानी की कुल्फी और पराठे वाली गली जैसी कई पहचान रखता है। कभी खूबसूरती का पर्याय मानी जाने वाली यहां की हवेलियां जर्जर हो चुकी हैं और टूट रही हैं। जबकि इनका संरक्षण किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा ‘‘चांदनी चौक में अनधिकृत निर्माण जारी है। सड़कों पर मोटे मोटे तारों का जाल बिछा है। कई निकाय इस ऐतिहासिक स्थल की देखरेख की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ चुके हैं।’’ भाजपा नेता ने सरकार से अनुरोध किया कि वह एक स्वतंत्र प्राधिकरण बनाए जो चांदनी चौक का सर्वे करे और इसकी हालत सुधारने के लिए उपाय सुझाए। गोयल ने कहा ‘‘चांदनी चौक में स्थित जैन मंदिर, गुरुद्वारा शीश गंज, फतेहपुरी मस्जिद और सेंट स्टीफन चर्च इस शहर की गंगा जमुनी तहज़ीब पेश करते हैं। अगर समय रहते कदम न उठाए गए तो अनूठी संस्कृति की यह नजीर दम तोड़ देगी।’’ विभिन्न दलों के सदस्यों ने गोयल के इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। भाषा मनीषा माधव

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया