नीतीश कुमार के जनता राज पर सुशील मोदी ने कसा तंज, पूछा- दागियों के साथ चलना क्या जनता का राज है?

By एस पी सिन्हा | Published: September 9, 2022 07:53 PM2022-09-09T19:53:27+5:302022-09-09T19:56:01+5:30

सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश की "जनता राज" वाली टिप्पणी पर कहा कि जहां कानून की नजर में वंछित अभियुक्त को कानून मंत्री बनाया गया, फिर उसे इस्तीफा देते ही गिरफ्तार करने के बजाय फरार होने का मौका दिया, वहां क्या जनता राज हो सकता है? 

BJP leader slams Bihar cm nitish Kumar over his Janta Raj statement | नीतीश कुमार के जनता राज पर सुशील मोदी ने कसा तंज, पूछा- दागियों के साथ चलना क्या जनता का राज है?

नीतीश कुमार के जनता राज पर सुशील मोदी ने कसा तंज, पूछा- दागियों के साथ चलना क्या जनता का राज है?

Highlightsबीजेपी नेता ने कहा- जो दल बलात्कारियों को बचाता हो, उसके समर्थन से चलने वाली सरकार को क्या जनता राज कहेंगे?उन्होंने कहा- नीतीश कुमार सत्ता के लिए ऐसे दल से मिल गए, जिसके आधा दर्जन से ज्यादा विधायक हत्या, अपहरण, बलात्कर और भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में अभियुक्त या सजायाफ्ता हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर तंज कसते हुए राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जहां कानून की नजर में वंछित अभियुक्त को कानून मंत्री बनाया गया, फिर उसे इस्तीफा देते ही गिरफ्तार करने के बजाय फरार होने का मौका दिया, वहां क्या जनता राज हो सकता है? जो दल बलात्कारियों को बचाता हो, उसके समर्थन से चलने वाली सरकार को क्या जनता राज कहेंगे?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए ऐसे दल से मिल गए, जिसके आधा दर्जन से ज्यादा विधायक हत्या, अपहरण, बलात्कर और भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में अभियुक्त या सजायाफ्ता हैं। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश की "जनता राज" वाली टिप्पणी पर कहा कि जहां कानून की नजर में वंछित अभियुक्त को कानून मंत्री बनाया गया, फिर उसे इस्तीफा देते ही गिरफ्तार करने के बजाय फरार होने का मौका दिया, वहां क्या जनता राज हो सकता है? 

उन्होंने कहा कि रीत लाल यादव के गुर्गों का खनन विभाग के अधिकारियों को खुलेआम हत्या की धमकी देना क्या जनता राज है? मोदी ने कहा भ्रष्टाचार के मामले में सजा होने के बाद राजद विधायक अनिल सहनी की विधानसभा सदस्यता जाने वाली है। इससे पहले एके-47 बरामद होने के मामले में अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त हुई। 

उन्होंने कहा कि नाबालिग छात्रा से बलात्कार के दोषी पाये गए राजद के राजबल्लभ यादव को भी विधायकी से वंचित होना पड़ा था। अब राजद विधायक अरुण यादव ऐसे ही मामलों में फरार बताये जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि जो दल बलात्कारियों को बचाता हो, उसके समर्थन से चलने वाली सरकार को क्या जनता राज कहेंगे?

Web Title: BJP leader slams Bihar cm nitish Kumar over his Janta Raj statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे