BJP नेता का विवादित बयान, कहा-मुलायम ने मायावती का शॉल उतारा, अखिलेश ने पहनाया
By स्वाति सिंह | Published: January 29, 2019 03:21 PM2019-01-29T15:21:38+5:302019-01-29T15:24:30+5:30
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान दिया था।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी नेता ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर विवादित बयान दिया है।
सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के मंत्री एमएन पांडे ने कहा 'मैने सोशल मीडिया पर देखा कि एक नौजवान ने पोस्ट कर दिया की श्री अखिलेश जी, माया को शॉल पहना रहे हैं, तो नौजवान लिखता है नीचे- अखिलेश की मुंह से की यह वही शॉल है जो गेस्ट हाउस में पिता जी ने उतारा था।'
इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान दिया था। उसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया था। साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा था 'जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट, साड़ी फट जाए। वो महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। उसको पूरे देश की महिला कलंकित मानती है। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है।क्योंकि वह ना नर है ना ही महिला है।'
क्या है लखनऊ गेस्ट हाउस कांड
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, बाबरी मस्जिद गिराये जाने के बाद उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार बर्खास्त कर दी गई थी। सपा नेता मुलायम सिंह यादव और बसपा के संस्थापक कांशीराम ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए गठबंधन किया। 1993 में उप्र विधानसभा चुनाव में सपा को 109 सीटें, बसपा को 67 सीटें, भाजपा को 177 सीटें, जनता दल को 27 और कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं।
इसके बाद, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बसपा और अन्य दलों के सहयोग से सरकार बनाई। बसपा मुलायम सरकार में शामिल नहीं हुई थी और बाहर से समर्थन दे रही थी। दो साल के भीतर ही सपा एवं बसपा के रिश्ते इतने तल्ख हुए कि गठबंधन टूटने की नौबत आ गई। सपा को भनक लग गई कि बसपा मुलायम सरकार से समर्थन वापस लेने का मन बना चुकी है और अंदरखाने भाजपा के साथ सरकार बनाने की तैयारी चल रही है।