लाइव न्यूज़ :

Viral Audio मामले में Lalu Prasad Yadav पर FIR, वार्ड में हुए शिफ्ट

By गुणातीत ओझा | Updated: November 26, 2020 22:37 IST

बिहार में स्पीकर के चुनाव से एक दिन पहले लालू प्रसाद यादव का कथित ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से बिहार की सियासत और गरमा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में स्पीकर के चुनाव से एक दिन पहले लालू प्रसाद यादव का कथित ऑडियो वायरल हुआ था।इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से बिहार की सियासत और गरमा गई है।

पटना। बिहार में स्पीकर के चुनाव से एक दिन पहले लालू प्रसाद यादव का कथित ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से बिहार की सियासत और गरमा गई है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव पर भाजपा विधायक ने एफआईआर दर्ज करवाई है। भाजपा विधायक ललन पासवान ने पटना के विजिलेंस थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने लालू यादव पर एक लोक सेवक को मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया है। इसमें हिरासत से टेलीफोन कॉल करने और मंत्रिस्तरीय सीट देने की पेशकश करने का आरोप लगाया गया है।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने भी इस ऑडियो कॉल के बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी थी। सुशील मोदी ने कॉन्टैक्ट नंबर के साथ ऑडियो क्लिप भी शेयर की थी। 

ललन पासवान ने FIR में लिखा था,  लालू प्रसाद यादव, जो कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं एवं रांची में चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता हैं, उन्होंने जानबूझकर सोची समझी साजिश के तहत मुझे राजनीति में आगे बढ़ाने एवं मंत्री बनाने का लालच देकर मुझे विधायक, जो एक जनसेवक (पब्लिक सर्वेंट) होता है उसका वोट खरीदने एवं  राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी की सरकार को गिराने के लिए जेल के अंदर से फोन लगाकर मुझसे मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया एवं मेरा वोट अपने एवं अपनी पार्टी के महागठबंधन के पक्ष में लेने की कोशिश की एवं मुझसे भ्रष्ट आचरण कराने का प्रयास किया. अतः श्री लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध भारतीय दंड विधान एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाय।

भागलपुर की पीरपैंती सीट से चुनकर आए ललन पासवान ने कहा कि उन्होंने लालू प्रसाद के प्रस्ताव को ठुकराया है। वहीं मामले के तूल पकड़ते ही जेल प्रबंधन ने भी लालू पर बड़ी कार्रवाई की है। लालू को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) निदेशक रिहाइश से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जेल सुपरिटेंडेंट की निगरानी में लालू को शिफ्ट किया गया है। साथ ही रिम्स के पेइंग वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र