बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा के विवादित बोल, गाय सबकी माता है, मुसलमान भी मानें

By पल्लवी कुमारी | Published: January 2, 2019 08:48 AM2019-01-02T08:48:35+5:302019-01-02T08:48:35+5:30

बीजेपी के नेता ज्ञानदेव हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीजेपी ने इस बार राजस्थान के विधानसभा चुनाव में ज्ञानदेव को टिकट नहीं दिया था।

BJP Gyan Dev Ahuja Muslims should also believe in mother cow & oppose cow smuggling | बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा के विवादित बोल, गाय सबकी माता है, मुसलमान भी मानें

बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा के विवादित बोल, गाय सबकी माता है, मुसलमान भी मानें

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने गाय को लेकर विवादित बयान दिया है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि गाय सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि सबकी माता है और मुसलमान अगर नहीं मानते तो उनको भी मानना चाहिए कि गाय उनकी भी माता ह। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, ''गौ माता सबकी है, मुसलमान अगर नहीं मानते तो उनको भी मानना चाहिए, पारसी भी गाय का मांस नहीं खाते। मुसलमान भाइयों को भी अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय का मांस नहीं खाना चाहिए। वे गौ तस्करी का भी विरोध करें।''


उन्होंने यह भी कहा, ''आतताई लोग, आतंकवादी कहूंगा उनको मैं, वो बाज नहीं आ रहे थे अभी भी, तस्करी करते हुए या गौ हत्या करते हुए। अभी किशनगढ़ में गौ तस्करों को पकड़ा गया।'' 

बीजेपी के नेता ज्ञानदेव हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीजेपी ने इस बार राजस्थान के विधानसभा चुनाव में ज्ञानदेव को टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद वो उन्होंने कहा था कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे लेकिन बीजेपी ने उन्हें पद देने का वादा कर शांत करा दिया। 

Web Title: BJP Gyan Dev Ahuja Muslims should also believe in mother cow & oppose cow smuggling

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे