VIDEO: बीजेपी उम्मीदवार ने कहा- नेहरू के बजाय हमारे प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना होते तो देश के टुकड़े-टुकड़े नहीं होते

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: May 11, 2019 09:01 PM2019-05-11T21:01:39+5:302019-05-11T21:17:23+5:30

बीजेपी उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने एक चुनावी सभा में पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ जमकर कसीदे पढ़े और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर खूब निशाना साधा। उन्होंने नेहरू को जिद्दी तक बताया।

BJP Gumansingh Damor claims India didnt face partition if Mohammad Ali Jinnah had been PM | VIDEO: बीजेपी उम्मीदवार ने कहा- नेहरू के बजाय हमारे प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना होते तो देश के टुकड़े-टुकड़े नहीं होते

मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ से बीजेपी उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ में कसीदे पढ़े।

Highlightsभारतीय जनता पार्टी के रतलाम-झाबुआ से उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने चुनावी सभा में मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की।डामोर ने जिन्ना की तारीफ करते हुए जवाहर लाल नेहरू को जिद्दी बताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री न बनते तो देश के टुकड़े-टुकड़े न होते।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने एक चुनावी सभा में पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ जमकर कसीदे पढ़े और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर खूब निशाना साधा। उन्होंने नेहरू को जिद्दी तक बताया।

गुमान सिंह ने कहा, ''आजादी के समय अगर जवाहर लाल नेहरू जिद नहीं करते तो इस देश के दो टुकड़े नहीं होते। मोहम्मद जिन्ना एक एडवोकेट.. एक विद्वान व्यक्ति.. अगर उस समय निर्णय लिया होता कि हमारा प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना बनेगा तो इस देश के टुकड़े नहीं होते। अगर इस देश के टुकड़े के लिए कोई जिम्मेदार है तो वो कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।''

देखें वीडियो-


बता दें कि हाल में भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक सभा में मोहम्मद जिन्ना की तारीफ कर दी थी और फिर बाद में सफाई दी थी कि गलती से उनकी जबान फिसल गई थी, जिन्ना की जगह मौलाना अबुल कलाम आजाद का नाम लेना चाहते थे। दरअसल, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, ''कांग्रेस महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक एक परिवार है। यह उनकी पार्टी है जिनका देश की आजादी और विकास में योगदान रहा है। इसलिए मैं इसमें आया हूं।''

शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा जिन्ना का नाम लिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें और कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया था। 

बता दें कि रतलाम-झाबुआ निर्वाचन क्षेत्र से पिछले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिलीप सिंह भूरिया जीते थे। 24 जून 2015 को उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद हुए उप चुनाव में यहां से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया जीत गए थे।

Web Title: BJP Gumansingh Damor claims India didnt face partition if Mohammad Ali Jinnah had been PM