लाइव न्यूज़ :

‘‘भाजपा के गुंडों’’ ने सिसोदिया के आवास पर हमला किया: आप

By भाषा | Updated: December 10, 2020 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर ‘‘भाजपा के गुंडों ने हमला’’ किया।

हालांकि दिल्ली भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था।

इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार से बकाए के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे पार्टी शासित नगर निगमों के नेताओं एवं महापौरों की हत्या करने के कथित षड्यंत्र को लेकर सिसोदिया के आवास के निकट प्रदर्शन किया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटना की निंदा करते हुए पूछा कि भाजपा ''दिल्ली में दिन-प्रतिदिन इतनी हताश'' क्यों होती जा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर योजनाबद्ध, संगठित और हिंसक हमले की निंदा करता हूं। जब वह बाहर गए हुए थे तो पुलिस की मौजूदगी में गुंडे उनके घर में घुस गए। भाजपा दिल्ली में दिन-प्रतिदिन इतनी हताश क्यों होती जा रही है?''

इससे पहले, आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि पुलिस ने ‘‘गुंडों’’ को सिसोदिया के आवास में घुसने से नहीं रोका और उन्होंने आवास के चारों ओर लगाए गए अवरोधक भी हटा दिए।

उन्होंने सिसोदिया के आवास के बाहर के इलाके का कथित वीडियो भी दिखाया, जिसमें लोगों को एक समूह को आवास में जबरन घुसते देखा जा सकता है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘भाजपा के गुंडों ने उपमुख्यमंत्री के आवास पर उस समय हमला किया, जब वह वहां नहीं थे। दिल्ली पुलिस ने इस काम में भाजपा के गुंडों की मदद की।’’

दिल्ली पुलिस की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने इसे दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में एक ''काला दिन'' कहा।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''यह दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में काला दिन है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अब आम आदमी पार्टी के नेता तथा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनके परिवार पर हमला करने के लिये अपनी पार्टी के गुंडों और दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।''

वहीं, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि आप नेता भाजपा के महापौरों और अन्य निगम नेताओं को मारने के ‘षड्यंत्र’ से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह स्पष्ट करने के लिए सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया कि भाजपा कार्यकर्ता हर प्रकार की चुनौती का जवाब देने में सक्षम हैं।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई ने सिसोदिया और आप नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर बुधवार को आरोप लगाया कि वे भाजपा शासित नगर निगमों के नेताओं की हत्या करवाने की ‘साजिश’ रच रहे हैं।

पाठक ने एक बयान में इन आरोपों को बकवास बताया और कहा कि भाजपा लोगों की छवि धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार करती रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच