जींद में BJP की युवा हुंकार रैली में बोले शाह, भ्रष्टाचार मुक्त दी सरकार

By IANS | Published: February 15, 2018 06:51 PM2018-02-15T18:51:58+5:302018-02-15T18:52:20+5:30

अमित शाह ने चिन्हित किया कि पिछली सरकारों के शासनकाल में हरियाणा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए मशहूर था।

BJP gives corruption free government says amit shah | जींद में BJP की युवा हुंकार रैली में बोले शाह, भ्रष्टाचार मुक्त दी सरकार

जींद में BJP की युवा हुंकार रैली में बोले शाह, भ्रष्टाचार मुक्त दी सरकार

चंडीगढ़, 15 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि पार्टी ने हरियाणा और देश में एक भ्रष्टाचार मुक्त और स्थिर सरकार दी है और यह वादा किया कि यह सबका विकास (सभी जातियों और समुदायों का विकास) सुनिश्चित करेगी। जींद जिले के पांडु पिंडारा गांव में बीजेपी की युवा हुंकार रैली में शाह ने कहा कि बीजेपी का शासन मॉडल सभी के समान विकास को सुनिश्चित करता है। 

शाह ने चिन्हित किया कि पिछली सरकारों के शासनकाल में हरियाणा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए मशहूर था, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी शासनकाल ने एक भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार मुहैया कराई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का उद्देशय किसानों और हाशिए पर धकेले गए लोगों की मदद करना है। हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों समेत हजारों की तादाद में सुरक्षा कर्मियों ने रैली स्थल और उसके पास कड़ा पहरा रखा था। साथ ही जींद जिले और उसके पास क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी रखी गई। 

बीजेपी मंत्री और विधायक मोटरसाइकलों से स्थल पर पहुंचे। राज्य बीजेपी इकाई ने सभी कार्यकर्ताओं से रैली में बाइक से आने को कहा था। 

विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने एसवाईएल (सतलज-यमुना लिंक) नहर के निर्माण और हरियाणा के लोगों से किए गए वादे को पूरा करने में विफल रहने के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की धमकी दी थी। पुलिस ने रैली स्थल पर पहुंचने से पहले कुछ जिलों में आईएनएलडी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को भी जींद शहर में हिरासत में लिया गया क्योंकि वह प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे।

Web Title: BJP gives corruption free government says amit shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे