बीजेपी के इस नेता ने जम्मू कश्मीर में अब-तक के सबसे अधिक वोटों के अंतर से हराया अपने प्रतिद्वंदी को

By भाषा | Published: May 25, 2019 04:25 AM2019-05-25T04:25:40+5:302019-05-25T04:25:40+5:30

चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

BJP felicitates Jitendra Singh for highest-ever winning margin in Jammu and Kashmir | बीजेपी के इस नेता ने जम्मू कश्मीर में अब-तक के सबसे अधिक वोटों के अंतर से हराया अपने प्रतिद्वंदी को

बीजेपी के इस नेता ने जम्मू कश्मीर में अब-तक के सबसे अधिक वोटों के अंतर से हराया अपने प्रतिद्वंदी को

Highlightsजम्मू कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सिंह के अभिनंदन समारोह में मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया।जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव में विजयी हुए अब तक के किसी भी उम्मीदवार के लिए जीत का (वोटों का) यह सर्वाधिक अंतर है।

जम्मू कश्मीर में अब तक के सबसे अधिक वोटों के अंतर से लोकसभा चुनाव जीतने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का भाजपा ने शुक्रवार को अभिनंदन किया। सिंह ने उधमपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार एवं जम्मू कश्मीर के अंतिम राजकुमार कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को 3.57 लाख वोटों के अंतर से हराया।

अधिकारियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव में विजयी हुए अब तक के किसी भी उम्मीदवार के लिए जीत का (वोटों का) यह सर्वाधिक अंतर है। सिंह को 61.38 प्रतिशत वोट मिला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सिंह के अभिनंदन समारोह में मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर हुये मतदान के बाद लगभग दो दिन तक चली मतगणना के शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिये। चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। उल्लेखनीय है लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर सात चरण में मतदान हुआ था। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

 

Web Title: BJP felicitates Jitendra Singh for highest-ever winning margin in Jammu and Kashmir