हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने बागी उम्मीदवार को पार्टी से निष्कासित किया

By भाषा | Published: October 13, 2021 11:03 PM2021-10-13T23:03:34+5:302021-10-13T23:03:34+5:30

BJP expels rebel candidate from the party in Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने बागी उम्मीदवार को पार्टी से निष्कासित किया

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने बागी उम्मीदवार को पार्टी से निष्कासित किया

शिमला, 13 अक्टूबर भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने बुधवार को जब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने से इंकार करने वाले बागी उम्मीदवार चेतन ब्रागटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। चेतन के पिता की मौत के चलते ये सीट खाली हुई थी। इस सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जब्बल-कोटखाई सीट से पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार नीलम सराइक के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के चलते भाजपा की आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन ब्रागटा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

दिवंगत मंत्री नरेंद्र ब्रागटा के बेटे चेतन को पूरी उम्मीद थी कि उन्हें भाजपा का टिकट मिलेगा। हालांकि, पार्टी ने नीलम पर भरोसा जताया जिन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके पिता के खिलाफ निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था।

जब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर मंडी लोकसभा, अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीट के साथ उपचुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP expels rebel candidate from the party in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे