लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की आलोचना करने वाले सांसद का काटा टिकट, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दी थी धमकी

By भाषा | Updated: April 4, 2019 03:07 IST

शिवसेना के नेता अपने पार्टी प्रमुख के खिलाफ टिप्पणियों के चलते सोमैया की पुन: उम्मीदवारी के विरोध में थे। वर्ष 2017 में भाजपा और शिवसेना ने जब बीएमसी चुनाव अलग-अलग लड़ा था तो सोमैया ने अपनी एक टिप्पणी में ‘‘बांद्रा का माफिया’’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

Open in App

 भाजपा ने मुम्बई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद किरीट सोमैया का बुधवार को टिकट काट दिया। उन्हें इस सीट से फिर से संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन उनकी पुन: उम्मीदवारी का गठबंधन सहयोगी शिवसेना की ओर से कड़ा विरोध हो रहा था।

भाजपा ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आलोचक सोमैया की जगह बृहन्मुंबई महानगरपालिका के पार्षद मनोज कोटक को टिकट दिया है। नगर निकाय में भाजपा के वरिष्ठ नेता कोटक राकांपा के उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद संजय दीना पाटिल का मुकाबला करेंगे जो 2014 में सोमैया से हार गए थे।

भाजपा महानगर की छह सीटों में से तीन सीटों पर लड़ रही है और सोमैया यहां एकमात्र भाजपा सांसद हैं जिनका टिकट कटा है। शेष तीन सीटों पर भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिवसेना चुनाव लड़ रही है। कोटक की उम्मीदवारी सोमैया को बड़ा झटका है जो पहले ही इस सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर चुके थे।

शिवसेना के नेता अपने पार्टी प्रमुख के खिलाफ टिप्पणियों के चलते सोमैया की पुन: उम्मीदवारी के विरोध में थे। वर्ष 2017 में भाजपा और शिवसेना ने जब बीएमसी चुनाव अलग-अलग लड़ा था तो सोमैया ने अपनी एक टिप्पणी में ‘‘बांद्रा का माफिया’’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

उनकी इस टिप्पणी को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर केंद्रित माना गया था जो मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास ‘‘मातोश्री’’ में रहते हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि यदि सोमैया को मुम्बई उत्तर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया तो वे भाजपा के लिए प्रचार नहीं करेंगे। उद्धव की पार्टी के विधायक सुनील राउत ने घोषणा की थी कि यदि सोमैया को दोबारा टिकट दिया गया तो वह उनके खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। सोमैया को टिकट न मिलने पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि उम्मीदवार उतारने से संबंधित सभी फैसले पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा किए जाते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील