लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर BJP का हमला, कहा- पार्टी से बर्खास्त करें राहुल

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2018 16:40 IST

बीजेपी के जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा 'हम जानते हैं कि आपकी पार्टी पाकिस्तान से प्यार करती है और आपके सदस्य इसका गुणगान करते रहते हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है।रविवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा 'सिद्धू को बर्खास्त किया जाए'। उन्होंने कहा 'सिद्धू ने राहुल के कहने पर ही बाजवा से गले मिले।कांग्रेस लगातार कायरों का साथ दे रही है। 

उन्होंने कहा 'दक्षिण और उत्तर भारत के बीच एक खाई पैदा करने की कोशिश नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से साफ-साफ झलकती है। पूरी कांग्रेस पार्टी द्वारा देश को बांटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। दुश्मनों के साथ गले लगने की तत्परता और भारत को कम करने आंकने की जल्दबाजी बहुत कुछ कहती है। उन्होंने आगे कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कभी भी भारत को नीचा दिखाने और पाकिस्तान का महिमामंडन करने का मौका नहीं छोड़ते।

वहीं, बीजेपी के जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा 'हम जानते हैं कि आपकी पार्टी पाकिस्तान से प्यार करती है और आपके सदस्य इसका गुणगान करते रहते हैं।इसको लेकर राहुल गांधी को हर दक्षिण भारतीय से माफी मांगनी चाहिए। और साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू से भी माफी मंगवानी चाहिए।

बता दें कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को अपनी पाकिस्तान की यात्रा को दक्षिण भारत की यात्रा से बेहतर बताया। 

दरअसल, वह हिमाचल प्रदेश के कसौली लिटरेचर फेस्टिवल के पहले सत्र के में गए थे। वहां उन्होंने कहा 'जब मैं जब साउथ जाता हूं तो मुझे वहां की भाषा समझ आती नहीं और ना ही वहां का खाना अच्छा लगता है। साऊथ का कल्चर पूरी तरह से अलग है।  उन्होंने कहा 'जब मैं पाकिस्तान जाता हूं तो वहां की भाषा एक जैसी है। उन्होंने कहा 'पाकिस्तान में सबकुछ अद्भुत है।'

इससे पहले पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते महीनें पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने को लेकर फिर से एक बयान दिया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्रानवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

भारतहमें बाहर से दुश्मन नहीं चाहिए, अंदर ही दुश्मन बैठा है, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान का विमर्श आगे बढ़ाने का आरोप लगाया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह