लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की तैयारी, बिप्लब देब, विजय रूपानी, मंगल पांडे और संबित पात्रा सहित अन्य बड़े चेहरों को दी गई अहम जिम्मेदारी

By रुस्तम राणा | Published: September 9, 2022 08:13 PM2022-09-09T20:13:01+5:302022-09-09T21:07:16+5:30

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को हरियाणा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी पंजाब-चंडीगढ़ और बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि संबित पात्रा पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक होंगे।

BJP appoints party's state incharges & co-incharges for states | लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की तैयारी, बिप्लब देब, विजय रूपानी, मंगल पांडे और संबित पात्रा सहित अन्य बड़े चेहरों को दी गई अहम जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की तैयारी, बिप्लब देब, विजय रूपानी, मंगल पांडे और संबित पात्रा सहित अन्य बड़े चेहरों को दी गई अहम जिम्मेदारी

Highlightsत्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी पंजाब-चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई हैबिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी अपनी संगठनात्मक तैयारी को मजबूत कर रही है। शुक्रवार को पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। 

इन नेताओं को भाजपा ने विभिन्न राज्यों के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त बनाया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। तो वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी पंजाब-चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है और प्रकाश जावड़ेकर को केरल की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी गई है। जबकि संबित पात्रा पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक कार्य के लिए विभिन्न प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। प्रकाश जावड़ेकर के अलावा पूर्व केंद्रीय महेश शर्मा को त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है। 

भाजपा ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी बनाया है। भाजपा ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा संयुक्त समन्वयक होंगे। 

यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं, जिनके पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक पद नहीं था, को नयी जिम्मेदारी दी गई है। बयान के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और इसकी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में पार्टी का कामकाज देखेंगे।

Web Title: BJP appoints party's state incharges & co-incharges for states