भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश और प. बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 2, 2023 12:15 PM2023-02-02T12:15:07+5:302023-02-02T12:19:45+5:30

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

BJP announces candidates for Arunachal Pradesh and West Bengal assembly bypolls | भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश और प. बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश और प. बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

Highlightsइन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

नई दिल्लीः भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल विधानसभा के एक-एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। वहीं 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों के पास 10 फरवरी तक नामांकन वापस लेने का समय होगा। गौरतलब है कि इन दोनों सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। परिणाम 2 मार्च को घोषित होंग।

Web Title: BJP announces candidates for Arunachal Pradesh and West Bengal assembly bypolls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे