विधान परिषद चुनावः बीजेपी ने घोषित किए यूपी और बिहार के MLC उम्मीदवार, यहां देखें पूरी लिस्ट

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 15, 2018 03:47 PM2018-04-15T15:47:43+5:302018-04-15T15:47:43+5:30

उत्तर प्रदेश में 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। बिहार की 11 सीटों के लिए भी यही चुनावी कार्यक्रम होगा।

BJP announced candidates for upcoming Legislative Council elections in UP and Bihar, here is the list | विधान परिषद चुनावः बीजेपी ने घोषित किए यूपी और बिहार के MLC उम्मीदवार, यहां देखें पूरी लिस्ट

विधान परिषद चुनावः बीजेपी ने घोषित किए यूपी और बिहार के MLC उम्मीदवार, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 15 अप्रैलः उत्तर प्रदेश और बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। बिहार की 11 सीटों के लिए भी यही चुनावी कार्यक्रम होगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 13 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 सदस्यों का कार्यालय 6 मई को खत्म हो रहा है। जानें, दोनों राज्यों का चुनावी समीकरण और बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट।

प्रदेशMLC उम्मीदवार
उत्तर प्रदेशमहेंद्र सिंह
उत्तर प्रदेशमोहसिन रजा
उत्तर प्रदेशसरोजनी अग्रवाल
उत्तर प्रदेशभुक्कल नवाब
उत्तर प्रदेशयशवंत सिंह
उत्तर प्रदेशजयवीर सिंह
उत्तर प्रदेशविद्यासागर सोनकर
उत्तर प्रदेशविजय बहादुर पाठक
उत्तर प्रदेशअशोक कटारिया
उत्तर प्रदेशअशोक धवन
  
बिहारसुशील कुमार मोदी
बिहार

मंगल पांडेय

बिहारसंजय पासवान

उत्तर प्रदेश का चुनावी समीकरणः-

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसमें एक प्रत्याशी को जिताने के लिये प्रथम वरीयता के 29 मतों की जरूरत होगी। प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर पिछले महीने हुए चुनाव में नौ सीटें जीतने वाली भाजपा प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में 324 विधायकों के दम पर कम से कम 11 सीटें आसानी से जीत सकती है। 

सपा के पास 47 विधायक हैं लेकिन उसके राष्ट्रीय महासचिव रहे नरेश अग्रवाल के भाजपा में चले जाने के बाद उनके विधायक पुत्र नितिन अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था। वहीं उसके विधायक हरिओम यादव जेल में हैं। वह राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सके थे। ऐसे में सपा के पास 45 वोट ही हैं। वह अपने दम पर एक प्रत्याशी को विधान परिषद पहुंचा सकती है। इसके बावजूद उसके पास 16 वोट बच जाएंगे।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में  महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, सरोजिनी अग्रवाल, भुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, अशोख धवन को उम्मीदवार बनाया है।

बिहार का चुनावी समीकरणः-

बिहार में 11 विधान परिषद सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यहां से बीजेपी ने सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडेय, संजय पासवान को उतारा है।

Web Title: BJP announced candidates for upcoming Legislative Council elections in UP and Bihar, here is the list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे