लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने 17 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

By भाषा | Updated: December 26, 2018 19:39 IST

बीजेपी ने कई अन्य राज्यों के लिए भी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, पंजाब, तेलंगाना और सिक्किम शामिल हैं।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को 17 राज्यों के लिए पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर राजस्थान में और थावरचंद गहलोत उत्तराखंड में चुनाव अभियान संभालेंगे।राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। झडापिया गुजरात के नेता हैं वहीं गौतम पार्टी उपाध्यक्ष हैं। नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सपा तथा बसपा के संभावित गठबंधन से कठिन चुनौती मिलने की संभावना है।पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव और अनिल जैन को क्रमश: बिहार और छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है।राज्यसभा सदस्य वी. मुरलीधरन और पार्टी सचिव देवधर राव को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बयान के अनुसार महेंद्र सिंह को असम तथा ओ. पी. माथुर को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।भाजपा ने कई अन्य राज्यों के लिए भी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, पंजाब, तेलंगाना और सिक्किम शामिल हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया