लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: बीजेपी ने ‘पोंगल’ उपहारों की खरीद पर एक हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2022 18:13 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता एच. राजा ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में राशन कार्डधारकों के बीच वितरण के लिए पोंगल उपहारों (गिफ्ट हैम्पर्स) की खरीद में 1,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया से कहा, सरकार ने पोंगल उपहारों की खरीद पर 1,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार कियाझांकी विवाद को लेकर केंद्र का किया बचाव

कोयंबटूर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एच. राजा ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में राशन कार्डधारकों के बीच वितरण के लिए पोंगल उपहारों (गिफ्ट हैम्पर्स) की खरीद में 1,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। राजा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार द्वारा 1,800 करोड़ रुपये की खरीद के दावे के विपरीत वितरित वस्तुओं के मानक को ध्यान में रखते हुए 1,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया। 

एक मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे राजा

यहां एक मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए राजा ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने विपक्ष में रहते हुए लोगों के बीच वितरण के लिए 5,000 रुपये की मांग की थी, जब पिछली अन्नाद्रमुक सरकार ने पोंगल उपहार के रूप में 2,500 रुपये दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक ने अब लोगों को केवल घटिया सामान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता सत्ताधारी पार्टी को आगामी नगर निकाय चुनाव में उन्हें धोखा देने के लिए करारा जवाब देगी। 

झांकी विवाद को लेकर केंद्र का किया बचाव

गणतंत्र दिवस की झांकी पर उन्होंने कहा कि जब 2006 से केंद्र में द्रमुक-कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, तब तमिलनाडु की झांकियों को केवल दो साल के लिए अनुमति दी गई थी और द्रमुक इस मुद्दे पर नाटक कर रही है।  उन्होंने कहा कि झांकियों के चयन में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। यहां तक कि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश को भी सूची में जगह नहीं मिली है। 

टॅग्स :BJPपोंगलPongal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारत अधिक खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत