भाजपा ने मुकेश सहनी पर लगाया मंत्री पद पर रहते हुए अनियमितता का आरोप, इस्तीफे के साथ की जांच की मांग

By एस पी सिन्हा | Published: March 27, 2022 04:39 PM2022-03-27T16:39:59+5:302022-03-27T16:44:55+5:30

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि उनके पास पुख्ता तथ्य है कि मंत्री के रूप में मुकेश सहनी ने कई तरह की गडबड़ियां की हैं। इसके साथ ही ठाकुर ने दावा किया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में कई अनियमितता हैं, जिसकी बिहार सरकार द्वारा अनदेखी नहीं की जा सकती है।

BJP accuses Mukesh Sahni of irregularities while in ministerial position, demands investigation | भाजपा ने मुकेश सहनी पर लगाया मंत्री पद पर रहते हुए अनियमितता का आरोप, इस्तीफे के साथ की जांच की मांग

फाइल फोटो

Highlightsभाजपा ने पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग की हैभाजपा सांसद विवेक विवेक ठाकुर का दावा है कि मुकेश सहनी ने कई तरह की गडबड़ियां की हैंमुकेश सहनी में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें मंत्री पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए

पटना: वीआईपी पार्टी को तोड़ने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मुकेश सहनी के मंत्री पद पर भी नजर गड़ाये हुए है। भाजपा अब उनको मंत्री पद से विदा कराने पर तूली हुई है। इसी कड़ी में भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग की है।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि उनके पास पुख्ता तथ्य है कि मंत्री के रूप में मुकेश सहनी ने कई तरह की गडबड़ियां की हैं। इसके साथ ही विवेक ठाकुर ने दावा किया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में कई अनियमितता हैं, जिसकी बिहार सरकार द्वारा अनदेखी नहीं की जा सकती है।

उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि किशनगंज में कई स्लॉटर हाउस बेहतर तरीके से काम कर रहे थे, लेकिन मुकेश सहनी के कार्यकाल में उनमें से कई बंद हो गए। उन्होंने दावा किया है कि मुकेश सहनी के खिलाफ ऐसे कई राज दबे हैं, जो जांच के बाद सामने निकल आएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री मुकेश सहनी को मंत्री पद पर एक पल भी रहने का अधिकार नहीं है। विवेक ठाकुर ने कहा कि यूपी में जाकर मुकेश सहनी ने जिस तरह से विश्व के सर्वमान्य प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, वह किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ली गई तस्वीर पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को सभ्यता का ज्ञान नहीं है। ये अभिवादन का एक स्वाभाविक तरीका है। शपथ समारोह के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का बेहद गर्मजोशी से अभिवादन किया है।

विवेक ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि मुकेश सहनी में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। 

Web Title: BJP accuses Mukesh Sahni of irregularities while in ministerial position, demands investigation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे