पद्मश्री और भोजपुरी के 'बिरहा सम्राट' हीरालाल यादव का निधन, दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने किया था फोन, ट्वीट कर जताया दुख

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: May 12, 2019 01:55 PM2019-05-12T13:55:46+5:302019-05-12T13:55:46+5:30

यादव को इसी वर्ष जनवरी में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था। संगीत के क्षेत्र में महत्पूर्ण योगदान देने के लिए उन्हें 2015 में यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Birha Samrat Padma Shri Awardee Bhojpuri Singer Hiralal Yadav Passes Away at 93 | पद्मश्री और भोजपुरी के 'बिरहा सम्राट' हीरालाल यादव का निधन, दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने किया था फोन, ट्वीट कर जताया दुख

हीरा लाल यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है।

Highlightsभोजपुरी के बिरहा सम्राट हीरा लाल यादव का 93 वर्ष की उम्र में निधनदो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन कर यादव से पूछा था हालचाल

बिरहा सम्राट कहे जाने वाले भोजपुरी के महान गायक हीरा लाल यादव का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। हीरालाल यादव का निधन रविवार (12 मई) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरा लाल यादव कई महीनों से बीमार चल रहे थे और वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले ही उनसे फोन पर बात की थी और उनकी तबीयत के बारे में जाना था।

यादव को इसी वर्ष जनवरी में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था। संगीत के क्षेत्र में महत्पूर्ण योगदान देने के लिए उन्हें 2015 में यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीरा लाल यादव के निधन पर भारी दुख जताते हुए एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वाराणसी के बिरहा गायक श्री हीरालाल यादव जी के निधन की खबर से अत्यंत दुख हुआ। दो दिन पहले ही बातचीत कर उनका हालचाल जाना था। उनका निधन लोकगायकी के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके प्रशंसकों और परिवार के साथ हैं।''


Web Title: Birha Samrat Padma Shri Awardee Bhojpuri Singer Hiralal Yadav Passes Away at 93

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे