Bird flu: केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित आवास पर बर्ड फ्लू ने दे दी दस्तक, 8 मुर्गियों की मौत, बोकारो में 3856 मुर्गियों और बत्तखों को मारा

By एस पी सिन्हा | Published: March 4, 2023 02:45 PM2023-03-04T14:45:11+5:302023-03-04T14:46:57+5:30

झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू के कारण करीब 4000 मुर्गियों और बत्तखों को मारे जाने के मात्र एक सप्ताह बाद रांची में भी बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लुएंजा) की पुष्टि हुई है। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई करने को कहा है।

Bird flu knocks Union Minister Arjun Munda residence in Ranchi 8 chickens killed 3856 chickens and ducks killed in Bokaro | Bird flu: केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित आवास पर बर्ड फ्लू ने दे दी दस्तक, 8 मुर्गियों की मौत, बोकारो में 3856 मुर्गियों और बत्तखों को मारा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

Highlightsरांची में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) संक्रमण की पुष्टि की।संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।बोकारो के चास में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। 

रांचीः झारखंड के कई जिलों में बर्ड फ्लू लगातार बढ़ता जा रहा है। बोकारो के बाद अब राजधानी रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित आवास पर शुक्रवार को 8 मुर्गियों की मौत हो गई थी। जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

 

ऐसे में पशुपालन निदेशक ने जेल चौक के एक किमी के दायरे में स्थित पोल्ट्री फार्म व मुर्गियों का सर्वे करने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी दिया है। बताया जाता है कि रांची नगर निगम से मुर्गी के सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित रांष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे थे।

जहां से यह रिपोर्ट आई है। बता दें कि एच5 एन1 यानी बर्ड-फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बोकारो में लगभग 4 हजार से अधिक बतख और मुर्गियों को मार दिया गया है। अब रांची में इसके मामले सामने आने के बाद यह खतरा दूसरे जिलों में भी फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

रांची में कितनी मुर्गे मुर्गियों औऱ बत्तख में यह फैल चुका है इसकी स्पष्ट जानकारी अबतक नहीं मिल सकी है। प्रशासन इसको फैलने से रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई कर रहा है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्धारित प्रोटोकाल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

राज्य पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने बताया कि 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जाएगा। सर्वेक्षण का दायरा बढ़ाने पर भी फैसला लिया गया है। सभी सारे पोल्ट्री का सर्वेक्षण किया जायेगा। संक्रमित मुर्गियों को मारने का फैसला लिया जायेगा।

राज्य में सबसे पहले बोकारो में कड़कनाथ में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई थी। वहीं, राजधानीरांची में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि संज्ञान लेकर कार्रवाई होगी। पशुपालन मंत्री संवेदनशील हैं। इस पर ध्यान देंगे।

Web Title: Bird flu knocks Union Minister Arjun Munda residence in Ranchi 8 chickens killed 3856 chickens and ducks killed in Bokaro

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे