लाइव न्यूज़ :

बिप्लब देब के बोल, कम्युनिस्टों को भूल जाओ और ‘‘लोकतंत्र को पसंद करने वाले शासकों’’ को गले लगाओ

By भाषा | Updated: July 12, 2018 01:27 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने आज राज्य के ‘‘ मूल ’’ निवासियों से अपील की कि माकपा की कम्युनिस्ट विरासत को भूल जाएं और ‘‘ लोकतंत्र पसंद करने वाले शासकों ’’ को गले लगाएं ‘‘ जिन्होंने सबके कल्याण के लिए काम किया है। ’’

Open in App

अगरतला , 11 जुलाई:  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने आज राज्य के ‘‘ मूल ’’ निवासियों से अपील की कि माकपा की कम्युनिस्ट विरासत को भूल जाएं और ‘‘ लोकतंत्र पसंद करने वाले शासकों ’’ को गले लगाएं ‘‘ जिन्होंने सबके कल्याण के लिए काम किया है। ’’ 

देब ने लोगों से पूछा , ‘‘ प्रयास किया गया कि लोग हमारे राजाओं को भूल जाएं और स्टालिन तथा लेनिन को याद करें। कौन जानता है कि वे कौन हैं ? क्या कोई मूल निवासी उनके बारे में जानता है ? उनके बारे में जानकर क्या होगा ?’’ 

वह भाजपा की तरफ से केंद्र सरकार को धन्यवाद देने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। अगरतला हवाईअड्डे का नाम त्रिपुरा राजशाही के अंतिम शासक बीर बिक्रम किशोर माणिक्य के नाम पर रखे जाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

उन्होंने कहा , ‘‘ माणिक्य शासक लोकतंत्र पसंद करने वाले राजा थे। त्रिपुरा में रूस के जार की तरह दमनकारी शासन नहीं था। देब ने कहा कि सभी मूल निवासियों के घरों में महाराजा बीर बिक्रम की तस्वीर होनी चाहिए और उन्हें जानना चाहिए कि वह आधुनिक त्रिपुरा के वास्तुकार थे। 

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी