Bihar Monsoon Update: मानसून ने बिहार में दी दस्तक, पटना इस दिन पहुंचेगा, हीटवेव की चपेट में रहेंगे अभी ये जिले

By विनीत कुमार | Published: June 14, 2022 07:46 AM2022-06-14T07:46:10+5:302022-06-14T07:58:47+5:30

Monsoon in Bihar: बिहार में मानसून पहुंच गया है। पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून ने दस्तक दी। चार जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है।

Bihar weather Update: Monsoon arrives in Bihar, it may reach Patna by 16 june | Bihar Monsoon Update: मानसून ने बिहार में दी दस्तक, पटना इस दिन पहुंचेगा, हीटवेव की चपेट में रहेंगे अभी ये जिले

बिहार पहुंचा मानसून (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार के उत्तर पूर्व के चार जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में मानसून की बारिश।लगातार चौथे साल बिहार में समय पर मानसून ने दी है दस्तक, एक से दो दिन में पूरे राज्य में दिखेगा असर।दक्षिण बिहार में अभी भी गर्मी का कहर जारी, 14 जिलों में आज भी तपिश वाली गर्मी रहेगी।

पटना: बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। बिहार के उत्तर पूर्व के चार जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में सोमवार से मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिन में पूरे राज्य में मानसून का असर देखने को मिलेगा। राजधानी पटना में 16 जून से मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है। सारण में मानसून इस बार 18 जून तक पहुंच सकता है।  

आमतौर पर बिहार में मानसून 13 जून तक पहुंचता है। ऐसे में इस बार भी मानसून समय से बिहार पहुंचा है। लगातार चौथे साल बिहार में समय पर मानसून आया है। आज बिहार के 11 जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा शामिल हैं। 

दक्षिण बिहार में गर्मी से अब भी बुरा हाल

मानसून के बिहार पहुंचने के बीच राज्य के दक्षिणी हिस्से में अब भी गर्मी का कहर जारी है। बिहार के सात जिले सोमवार को हीटवेव और भीषण गर्मी की चपेट में रहे। राजधानी पटना समेत कुछ जिलों में बढ़ा तापमान लोगों को सता रहा है। दक्षिणी इलाकों के 14 जिलों में आज भी तपिश वाली गर्मी रहेगी। वहीं पांच जिलों में लू चलने की भी आशंका है। 

मौसम विभाग के मुताबिक कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद और गया में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा नवादा, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, बेगूसराय, पटना, नालंदा और शेखपुरा में तापमान के 40 से 46 डिग्री तक रहने की संभावना है। 

वहीं, मानसून के राज्य में प्रवेश करने के बाद अररिया, पूर्णिया, सुपौल और किशनगंज में झमाझम बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में अररिया के फारबिसगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 54.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा किशनगंज में 52.8 मिमी, तैयबपुर में 36.6 मिमी अररिया के नरपतगंज में 40.2 मिमी पानी गिरा।

Web Title: Bihar weather Update: Monsoon arrives in Bihar, it may reach Patna by 16 june

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे