लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए विशेष व्यवस्था क्यों नहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने दी सफाई

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2021 19:13 IST

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज विधानसभा में अपने कक्ष में मीडिया से बातचीत के दौरान यह साफ कर दिया कि अलग से कोई कमरा नहीं दिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए विधानसभा में एक अलग जगह के साथ छुट्टी की मांग की थी.बिहार विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है. पूजा करने के लिए जगह की क्या जरूरत है. नेता कहीं पर भी बैठे-बैठे पूजा कर सकते हैं.

पटनाः झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरा आंवटित किए जाने से उठे बवाल के बाद बिहार में भी भाजपा विधायकों की तरफ से हनुमान चालिसा पाठ करने के लिए अलग कमरे की मांग की है. जिसके बाद अब सियासत गर्मा गई है.

 

 

भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने विधानसभा में मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए विधानसभा में एक अलग जगह के साथ छुट्टी की मांग की थी. जिस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज विधानसभा में अपने कक्ष में मीडिया से बातचीत के दौरान यह साफ कर दिया कि अलग से कोई कमरा नहीं दिया जाएगा.

मीडियाकर्मियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है. पूजा करने के लिए जगह की क्या जरूरत है. नेता कहीं पर भी बैठे-बैठे पूजा कर सकते हैं. उन्हें कोई नहीं रोक सकता है. विधानसभा में पहले से ही सरस्वती पूजा और विश्वकर्मा पूजा के साथ ही नमाज भी अदा की जाती है.

यहां लोगों को कोई समस्या नहीं है. पूरा विधानसभा ही मंदिर है. कोई भी कहीं भी पूजा कर सकता है, हमें इस पर कोई आपत्ती नहीं है. उन्होंने कहा कि मानवता के भले की जो भी मांग की जा रही है, हमें इस पर कोई आपत्ती नहीं है. इसके अलावा जो लोग और व्यवस्था चाहते हैं, उनके लिए पूरा विधानसभा परिसर उपलब्ध है.

यहां बता दें कि, झारखण्ड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए आवंटित किये गए जगह को लेकर लगातार भाजपा नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है. नेताओं द्वारा सदन की कार्यवाही को भी स्थगित कर दिया गया था. 

टॅग्स :पटनाBJPझारखंडहेमंत सोरेनआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू