लाइव न्यूज़ :

बिहार: गलवान के शहीद के पिता की गिरफ्तारी पर बवाल, सवालों के घेरे में पुलिस का कदम, अब सीआईडी करेगी मामले की जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2023 16:21 IST

गलवान घाटी में शहीद हुए जवान के पिता को गिरफ्तार किए जाने और अपराधियों जैसा व्यवहार करने के आरोपों में घिरी बिहार पुलिस अब जांच का सामना करेगी। दरअसल, पूरे मामले की जांच सीआईडी करेगी और रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

पटना: बिहार के वैशाली पुलिस के द्वारा गलवान घाटी में शहीद के पिता के साथ कुख्यात अपराधियों जैसा व्यवहार किए जाने को लेकर विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर फजीहत हुई। भाजपा विधायकों ने इस मामले को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल पर उठाए और सदन में जमकर हंगामा किया। नतीज यह हुआ कि शहीद के परिवार को लेकर अपनी सरकार की किरकिरी होते देख नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच कराने का फैसला किया है। 

अब इस पूरे मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने सरकारी जमीन पर शहीद बेटे की याद में स्मारक बना दिया था। शहीद जवान के पिता के साथ वैशाली जिले के जंदाहा में हुए दुर्व्यवहार मामले पर मीडिया में आई खबरों के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय सक्रिय हो गया है। मुख्यालय ने इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी है। 

इस बारे में बुधवार को पुलिस मुख्यालय की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि इस पूरे प्रकरण की जांच अपराध अनुसंधान विभाग(सीआईडी) के तहत वीकर सेक्शन की टीम करेगी। इसके लिए वीकर सेक्शन के एडीजी को डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी की तरफ से एक स्पेशल टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। स्पेशल टीम इस मामले की जांच हर बिन्दु पर करेगी और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि वैशाली जिले के जंदाहा थाने की मुकुंदपुर भात पंचायत के चकफतह गांव का है। 23 जनवरी को पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत पर शहीद जय किशोर के पिता के खिलाफ एससी/एसटी का मामला दर्ज किया था। एक महीने बाद 25 फरवरी को पुलिस रात 11 बजे उनके घर पहुंची और पिता को जबरदस्ती अपने साथ जंदाहा थाने ले गई। मारपीट के बाद जेल भेज दिया। 

इसके बाद से हिंदू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहीद की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। कहा जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शहीद की प्रतिमा बनवाकर यहां भेजी थी। परिजन और स्थानीय लोगों ने शहीद की प्रतिमा स्थापित की थी। उसी के बाद से यह मामला बढ़ता चला गया। प्रशासन ने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया बल्कि सीधे शहीद के पिता पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

टॅग्स :बिहार समाचारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे