बिहार: जीतन राम मांझी की रैली में टूटा मंच, बाल-बाल बचे, गया के गांधी मैदान में हो रहा था आयोजन

By एस पी सिन्हा | Published: February 26, 2023 03:46 PM2023-02-26T15:46:07+5:302023-02-26T15:50:05+5:30

बिहार के गया में गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा 'गरीब जगाओ रैली' का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मंच टूट गया। हादसे के समय जीतन राम मांझी भी मंच पर मौजूद थे।

Bihar: Stage breaks at Jitan Ram Manjhi's rally in Gaya, narrow escape for people gathered | बिहार: जीतन राम मांझी की रैली में टूटा मंच, बाल-बाल बचे, गया के गांधी मैदान में हो रहा था आयोजन

जीतन राम मांझी की रैली में टूटा मंच, बाल-बाल बचे

Highlightsहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा 'गरीब जगाओ रैली' का आयोजन किया गया था, इसी दौरान हुआ हादसा।गया के गांधी मैदान में आयोजित हुआ था कार्यक्रम, क्षमता से अधिक लोगों के चढ़ जाने से हुआ हादसा।जीतनराम मांझी को माला पहनाकर स्वागत करने के दौरान ज्यादा भीड़ होने की वजह से टूटा मंच।

पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के तरफ से आयोजित एक रैली के दौरान गया में मंच टूट गया। इस घटना में जीतन राम मांझी और उनके पुत्र मंत्री संतोष मांझी समेत अन्य लोग बाल-बाल बचे गए। यह आयोजन गया शहर के गांधी मैदान में हो रहा था। 

दरअसल, इस रैली को लेकर बनाए गए मंच पर क्षमता से अधिक नेता और कार्यकर्ता एक साथ चढ़ गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसके बाद मंच पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में कार्यकर्ता मंच से सीधे नीचे उतर गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गया शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा 'गरीब जगाओ रैली' का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री संतोष मांझी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। 

जीतनराम मांझी को माला पहनाकर स्वागत करने के दौरान ज्यादा भीड़ होने की वजह से मंच टूट गया। इसके बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मंच से सूचना देने पर लोग शांत हुए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बाल-बाल बच गए। हालांकि इसमें किसी भी व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं लगी है। बता दें कि जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर हैं। इस दौरान मांझी के साथ उनके पुत्र और मंत्री संतोष मांझी भी हैं। 

'महागठबंधन का अटूट हिस्सा है हमारी पार्टी'

इस बीच मंत्री संतोष मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी महागठबंधन का अटूट हिस्सा है और कोई भी प्रलोभन हमें महागठबंधन से अलग नहीं कर सकता है। नीतीश कुमार से मैं कहना चाहता हूं कि वो कोई टेंशन न लें, 2024 और 2025 में हमसब मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे। दरअसल संतोष मांझी का यह बयान पूर्णिया की रैली में मुख्यमंत्री कुमार के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोग अभी जीतन राम मांझी को लोभ देकर महागठबंधन छोड़ने को कह रहे हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इसी आशंका पर सफाई देते हुए संतोष मांझी ने कहा कि मैं यही कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री कुमारी नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ चल रही है। अगर वह ऐसा कह रहे हैं, तो मैं उन्हें यह साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे पीछे कोई भी लगा रहे, लेकिन हम नीतीश कुमार जी के साथ हैं और महागठबंधन के साथ है। हम लोग आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में साथ हैं और साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे।

Web Title: Bihar: Stage breaks at Jitan Ram Manjhi's rally in Gaya, narrow escape for people gathered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे