लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में निकला सांप, दहशत, मारा गया, जदयू ने कहा-कार्तिक मास में नाग देवता की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2020 21:07 IST

चुनावी मौसम है तो इसपर भी सियासत शुरू हो गई है. जदयू ने इसे पाप करार दिया है. जदयू नेता अजय आलोक ने इस मामले पर टिप्पणी करे हुए कहा, कार्तिक मास में लोग भगवान शंकर की पूजा करते हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा कि करीब पांच फीट लंबा नाग देखे जाने से अफरा तफरी फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.लालू जी तो खुद भगवान शंकर के भक्त हैं. उनके सपने में आकर भगवान शंकर ने कहा था कि बकरा मत खाना और लालू जी ने छोड़ दिया था. भगवान शंकर के गले में लिपटे रहने वाले नाग देवता की हत्या हो गई. वह भी लालू-राबड़ी के आवास में.

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में सांप निकलने से दहशत फैल गई. बताया जा रहा कि करीब पांच फीट लंबा नाग देखे जाने से अफरा तफरी फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

इसे बड़ी मशक्कत के बाद मार दिया गया. अब चुनावी मौसम है तो इसपर भी सियासत शुरू हो गई है. जदयू ने इसे पाप करार दिया है. जदयू नेता अजय आलोक ने इस मामले पर टिप्पणी करे हुए कहा, कार्तिक मास में लोग भगवान शंकर की पूजा करते हैं. 

अजय आलोक ने कहा कि लालू जी तो खुद भगवान शंकर के भक्त हैं. उनके सपने में आकर भगवान शंकर ने कहा था कि बकरा मत खाना और लालू जी ने छोड़ दिया था. आज के दिन भगवान शंकर के गले में लिपटे रहने वाले नाग देवता की हत्या हो गई. वह भी लालू-राबड़ी के आवास में.

अजय आलोक ने कहा कि मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, लेकिन बस मन दुखी हो गया. यह किसी भी कीमत पर आज नहीं होना चाहिए था. जीव हत्या तो वैसे भी पाप है. मौके पर वन विभाग को सूचित किया जाता तो संभवतः उस नाग की जान बच सकती थी.

यहां बता दें कि लालू प्रसाद यादव कुछ दिनों के लिए शाकाहारी भी बने थे. इसके पीछे कहानी यह है कि 2001 में जब वह चारा घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में थे, तो भगवान शिव उनके सपने में आए और उन्हें शाकाहारी बनने की ‘सलाह’ दी. उन्होंने खुद ही बताया था कि भगवान की सलाह पर अमल करने के बाद वे देश के रेल मंत्री बने.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनालालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?