मुझे गोली मरवा दे लालू परिवार, राजद प्रमुख की बेटी रोहिणी आचार्य ने साधु यादव को कंस मामा कहा

By एस पी सिन्हा | Published: November 8, 2022 05:11 PM2022-11-08T17:11:45+5:302022-11-08T17:13:29+5:30

गोपालगंज उपचुनाव रिजल्टः भाजपा को एजेंट कहे जाने को लेकर साधु यादव ने कहा कि हम नहीं बल्कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भाजपा के एजेंट हैं।

bihar Sadhu Yadav Get me shot Lalu family RJD chief lalu prasad yadav daughter Rohini Acharya called Kansa Mama | मुझे गोली मरवा दे लालू परिवार, राजद प्रमुख की बेटी रोहिणी आचार्य ने साधु यादव को कंस मामा कहा

राजद द्वारा एक -एक वोट के लिए  तीन-तीन हजार दिए गए हैं।

Highlightsपत्‍नी इंदिरा यादव की हार को लेकर लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है।महागठबंधन में नीतीश कुमार के आने से कोई फर्क नहीं पड़ा।राजद द्वारा एक -एक वोट के लिए  तीन-तीन हजार दिए गए हैं।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सगे मामा पूर्व सांसद साधु यादव बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनके इस गुस्से की वजह उनकी भगनी रोहिणी आचार्य बनी हुई है। उन्‍होंने गोपालगंज उपचुनाव में अपनी पत्‍नी इंदिरा यादव की हार को लेकर लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है।

कंस मामा कहे जाने पर रोहिणी आचार्य को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि ये लोग अहंकार में डूबे हुए हैं। 2025 में इनका सफाया हो जाएगा। साधु यादव ने यह भी कहा कि उन्‍हें बार-बार तंग किया जा रहा है, इससे अच्‍छा है कि एक बार में ही मुझे गोली मरवाकर खत्‍म करा दें। उन्होंने कहा कि राजद में कोई दम नहीं है।

साधु यादव ने कहा कि वह गोपालगंज में ही रहेंगे। राजद के लोग कहते हैं 2025 में इनको मिट्टी में मिला देंगे। इतना ही है तो अभी ही मारकर चौराहे पर खड़ा कर दीजिए। बार- बार परेशान करने से अच्छा एक ही बार में गोलीमार दीजिए। बिहार की गद्दी आपको मिल जाएगा। राजद को भूमिहार, राजपूत और ब्राह्मण एक भी वोट मिला है क्या?

2025 में क्या इतना मंत्री लगाएंगे? उस समय घर-घर मंत्री बैठाएंगे क्या? उस समय इनको ताकत का एहसास कराएंगे। साधु यादव ने कहा कि अभी तो राजद के लोग पूरी शक्ति लगाके बैठे हैं। राजद को इतना दम है तो भूमिहार, राजपूत और ब्राह्मण का एक भी वोट ले ले। लेकिन ये दम साधु यादव में है। जब भी भाजपा को परास्त कोई करेगा तो वो मैं हूं। राजद में ये दम नहीं है।

उन्होंने गोपालगंज में अपनी पत्नी की हार को लेकर भी राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद द्वारा पैसों के बल पर उनका और दलितों का वोट को खराब किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजद द्वारा एक -एक वोट के लिए  तीन-तीन हजार दिए गए हैं। इसके आलावा उन्हें भाजपा को एजेंट कहे जाने को लेकर साधु यादव ने कहा कि हम नहीं बल्कि तेजस्वी यादव भाजपा के एजेंट हैं।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार के आने से कोई फर्क नहीं पड़ा। साधु यादव ने कहा कि वे चाह लेंगे तो 2025 में एक भी सीट राजद को नहीं जीतने देंगे। लगकर हरवाएंगे। यदि एक भी सीट जीतकर ये लोग आ गए तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

रोहिणी आचार्य द्वारा कंस मामा कहे जाने पर भी साधु यादव काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि क्‍यों नहीं अपनी मां, पिता और बहन को चुनाव जितवा दीं। सिंगापुर में बैठकर क्‍या कर रही है। यहां आकर राजनी‍ति करे। अब तो पूरा खानदान लड़कर दिखा दे। 

Web Title: bihar Sadhu Yadav Get me shot Lalu family RJD chief lalu prasad yadav daughter Rohini Acharya called Kansa Mama

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे