राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की तुलना शिखंडी से की!, कहा-नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा

By एस पी सिन्हा | Published: December 31, 2022 06:13 PM2022-12-31T18:13:52+5:302022-12-31T18:14:56+5:30

बिहारः सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार का इतिहास नीतीश कुमार को हमेशा शिखंडी के रूप में याद करेगा। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के लिए नीतीश कुमार को ही जिम्मेदार ठहराया है।

Bihar RJD MLA Sudhakar Singh compared CM Nitish Kumar Shikhandi said there will be no one to take names | राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की तुलना शिखंडी से की!, कहा-नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा

पीठ में छुरा भोंकने का काम कर रहे हैं।

Highlightsकर्पूरी ठाकुर की या फिर लालू प्रसाद यादव। नीतीश कुमार कभी भी इतिहास के पन्नों में शामिल नहीं होंगे।पीठ में छुरा भोंकने का काम कर रहे हैं।

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना शिखंडी से की है। सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार आए थे सिर्फ 2 महीने के लिए और उन्होंने पहले ही यह वादा किया था कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

लेकिन आज वह उन्हें मुख्यमंत्री बनने नहीं दे रहे हैं क्योंकि कुर्सी का लोभ उन्हें जीवन भर सताती रहेगी। उन्होंने कहा इतिहास सबको याद नहीं रखता है। आज मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का नाम याद है। लेकिन कुर्सी छिनने के बाद अंत में आपका काम ही आपके नाम को याद रखेगा। यहां नीतीश कुमार का कोई काम ऐसा नहीं है जो कि पूर्व में मुख्यमंत्रियों को मिल चुका है।

चाहे वह बात करें कर्पूरी ठाकुर की या फिर लालू प्रसाद यादव। इनकी तरह नीतीश कुमार कभी भी इतिहास के पन्नों में शामिल नहीं होंगे। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार का इतिहास नीतीश कुमार को हमेशा उन्हें शिखंडी के रूप में याद करेगा। उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के लिए नीतीश कुमार को ही जिम्मेदार ठहराया है।

सुधाकर सिंह ने कहा कि वह जब राजद के पास आए थे तो उन्होंने कमिटमेंट दिया था कि नाइट वाचमैन के तौर पर दो-तीन माह के लिए कुर्सी पर रहेंगे, फिर कुर्सी तेजस्वी को सौंप देंगे। लेकिन आज पांच महीने गुजर गए। वह कुर्सी पर बने हुए हैं।

तेजस्वी यादव जिस तरह से उन्हें मौका दें उन्हें जगह दी है, लेकिन आज उन्हीं के पीठ में छुरा भोंकने का काम कर रहे हैं। महागठबंधन के घोषित मुख्यमंत्री हैं तेजस्वी यादव, सब चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बने, सिवाए नीतीश कुमार के। उनसे कुर्सी का मोह खत्म नहीं हो रहा है।

Web Title: Bihar RJD MLA Sudhakar Singh compared CM Nitish Kumar Shikhandi said there will be no one to take names

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे