लाइव न्यूज़ :

बिहार: नहीं आए तेजस्वी यादव, पटना हवाई अड्डे से लौटा बैंड बाजा, बैठक स्थगित

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2019 19:14 IST

काफी समय से तेजस्वी यादव सक्रिय राजनीति से दूर रह रहे हैं. इसे लेकर पूरे सूबे में राजनीति तेज हो गई है.

Open in App

राजद की दूसरे दिन की बैठक में भी तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. जिसके बाद बैठक को रद्द कर दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर होने वाली इस बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होनी थी. जिसमें कहा गया था कि मुख्य रूप से तेजस्वी यादव मौजूद होंगे. लेकिन वह पटना नहीं पहुंचे. जिसके बाद मीटिंग को रद्द कर दिया गया.

इसतरह से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आज भी निराश कर दिया. तेजस्वी यादव के पटना आगमन को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता बैंड बाजे के साथ पटना हवाई अड्डा पहुंचे थे. तेजस्वी यादव के नहीं आने से निराश कार्यकर्ता बैंड बाजे के साथ वापस लौट गये. इसके बाद राजद की आज होने वाली अहम बैठक स्थगित कर दी गई.

राजद की अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें तेजस्वी यादव के शामिल होने की बात कही गई थी. लेकिन, तेजस्वी यादव के शुक्रवार को नहीं आने के कारण बैठक शनिवार तक के लिए जारी रखी गई. लेकिन तेजस्वी आज भी नही आये. पार्टी नेता और कार्यकर्ता तेजस्वी यादव की फ्लाइट का इंतजार करते रहे. बैंड बाजे के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ता दोपहर दो बजे की फ्लाइट का इंतजार करते रहे. उन्हें उम्मीद थी कि दोपहर की फ्लाइट से वह पटना आयेंगे. लेकिन, तेजस्वी यादव के पटना नहीं लौटने पर वे निराश हो गये और बैंड बाजे के साथ वापस लौट आये. आधिकारिक बयान में बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से बैठक अब नहीं होगी. 

यहां उल्लेखनीय है कि काफी समय से तेजस्वी यादव सक्रिय राजनीति से दूर रह रहे हैं. इसे लेकर पूरे सूबे में राजनीति तेज हो गई है. वहीं, इस राजनीतिक हवा को कम करने के लिए कहा गया था कि राजद की बैठक में तेजस्वी यादव शामिल होंगे और सभी कयासों पर विराम लगाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव के नहीं आने से सदस्यता अभियान पर गहरा असर पड़ सकता है. जिस पार्टी के नेता ही सक्रिय नहीं नजर आ रहे हैं, उस पार्टी में नए सदस्य कैसे जुड़ेंगे?

हालांकि, सदयस्ता अभियान में हवा भरने के लिए राबड़ी देवी ने विधायक, विधान पार्षद और जिलाध्यक्षों की क्लास शुक्रवार को ही लगाई थी और सभी विधायकों से लेकर जिलाध्यक्षों को सदस्यता अभियान में सदस्य शामिल करने को लेकर टारगेट दिया गया. बता दें कि इससे पहले उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचे थे. पटना पहुंचने पर उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात हुई है. साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं और वे ही रहेंगे. 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीRabri Devi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों