लाइव न्यूज़ :

बिहार में बदलाव के अभियान में जुटे प्रशांत किशोर के कुनबे में लग रहा है सेवानिवृत्त अधिकारियों का मेला, 12 पूर्व आईपीएस अधिकारी और जुड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2023 15:12 IST

बिहार में प्रशांत किशोर का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। उनके साथ अच्छी-खासी संख्या में पूर्व अधिकारी जुड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर से रविवार को और12 पूर्व आईपीएस अधिकारी जुड़े हैं।

Open in App

पटना: साल 2024 में लोकसभा चुनाव है, ऐसे में जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में उनके साथ 6 पूर्व आईएएस अधिकारी जुड़े थे। अब रविवार को 12 पूर्व आईपीएस अधिकारी जुड़े हैं। ये सभी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और सेवानिवृत्ति से पहले सभी लालू- राबड़ी की सरकार के साथ-साथ नीतीश सरकार में भी काम कर चुके हैं। 

अब यही पुलिस पदाधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद सियासी पारी खेलने में जुट गए हैं। इस तरह चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ने वाले अधिकारियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

बिहार के 12 पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने आज पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। सभी अब पीके के अभियान से जुड़कर समाज सेवा करना चाहते हैं। 

शामिल होने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारियों में 1- जितेंद्र मिश्रा (समस्तीपुर)- सेवानिवृत्त, पुलिस महानिरीक्षक, 2- एस के पासवान (वैशाली)- सेवानिवृत्त, महानिदेशक, 3- के. बी सिंह (सारण)- सेवानिवृत्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक शामिल हुए। इसके आलावा 4 -उमेश सिंह (बेगूसराय)- सेवानिवृत्त, पुलिस महानिरीक्षक, 5- अनिल सिंह (सुपौल)- सेवानिवृत्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, 6- शिव कुमार झा (सुपौल)- सेवानिवृत्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, 7- अशोक कुमार सिंह (सीवान)- सेवानिवृत्ति, पुलिस महानिदेशक, 8- राकेश कुमार मिश्रा (सहरसा)- सेवानिवृत्त, महानिदेशक, 9- सी पी किरण (पटना)- सेवानिवृत्त, आईपीएस, 10- मो. रहमान मोमिन (भोजपुर)- सेवानिवृत्त, आईपीएस 11- शंकर झा- सेवानिवृत्त, आईपीएस 12- दिलीप मिश्रा- सेवानिवृत्त, आईपीएस ने आज पीके के साथ जुड गए। 

पीके के साथ जुड़ने वाले पूर्व रिटायर्ड आईपीएस अब पदयात्रा में भी शामिल होंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। पीके के मुताबिक अभी और कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी जनसुराज अभियान से जुड़ने वाले हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीके के साथ छह सेवानिवृत आईएएस अधिकारी जुडे थे। 

इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ प्रशांत किशोर की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की बात कही थी बल्कि ये भी साफ किया था कि वो सत्ता के लिए नहीं बल्कि बिहार की व्यवस्था बदलने के लिए पीके के साथ जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले 6 महीने में अलग-अलग क्षेत्र के 200 से ज्यादा पेशेवर लोग जिसमें सीनियर आईएएस, पत्रकार, डॉक्टर हमारे साथ जुड़ेंगे। 

जानकारों के अनुसार पीके बड़े रिटायर्ड अधिकारियों को संगठन में शामिल कर ताकतवर चेहरा सामने लाना चाहते हैं। वे यह संवाद देना चाहते हैं कि उनके संगठन में पढ़े-लिखे लोगों को तरजीह दी जा रही है, क्योंकि प्रशांत किशोर तेजस्वी के कम पढ़े लिखे होने का मजाक उड़ा चुके हैं। उन्होंने कहा था- '10 वीं फेल तेजस्वी अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, सीखने के बाद शायद वे 10 लाख नौकरी पर साइन करेंगे।'

टॅग्स :बिहार समाचारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो