बिहार: रालोजद प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश के चुनाव लड़ने की अटकलों को बताया महज अफवाह

By एस पी सिन्हा | Published: August 6, 2023 05:52 PM2023-08-06T17:52:29+5:302023-08-06T17:55:43+5:30

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद हड़बड़ी में है और जैसे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार हटे कि जदयू ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा।

Bihar: Ralojd chief Upendra Kushwaha tells speculations of Nitish contesting elections just a rumor | बिहार: रालोजद प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश के चुनाव लड़ने की अटकलों को बताया महज अफवाह

बिहार: रालोजद प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश के चुनाव लड़ने की अटकलों को बताया महज अफवाह

Highlightsकुशवाहा ने नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की खबर को बताया अफवाहउन्होंने कहा कि तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद हड़बड़ी में हैरालोजद प्रमुख दावा- जैसे ही सीएम की कुर्सी से नीतीश हटे कि जदयू ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की जारी अटकलों के बीच रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात पूरी तहर से अफवाह है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की राजनीति में माहौल बनाने के लिए इस तरह की अफवाह उड़ाई गई है। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद हड़बड़ी में है और जैसे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार हटे कि जदयू ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए इस तरह की हवा उड़ाई गई है। उन्होंने कहा कि लालू यादव को यह बात अच्छी तरह से पता है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को बिहार की जनता बहुमत नहीं देने जा रही है। 

यही कारण है कि लालू जल्द से जल्द तेजस्वी को सीएम बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद नीतीश कुमार की राजनीति को आगे बढ़ाने के मकसद से उनके साथ नहीं आए हैं बल्कि उनका सिर्फ एक ही मकसद है कि वे अपने बेटे को कैसे मुख्यमंत्री बना दें। कुशवाहा ने कहा है कि जदयू और राजद के बीच जो डील हुई है, उस डील के आधार पर राजद तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की हड़बड़ी में हैं और इसीलिए यह अफवाह उड़ा दिया है कि नीतीश कुमार फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि लालू अच्छी तरह से जान गए हैं कि बिहार की जनता फिर से उनके झांसे में नहीं आने वाली है, इसलिए 6 महीना और साल भर के लिए ही सही वे तेजस्वी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।

Web Title: Bihar: Ralojd chief Upendra Kushwaha tells speculations of Nitish contesting elections just a rumor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे