लाइव न्यूज़ :

दम है तो लालू परिवार पर लगे आरोप को गलत बताकर दिखाएं, प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश को दी चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2023 19:04 IST

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू परिवार के खिलाफ हुई सीबीआई और ईडी के एक्शन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुप्पी साधने पर सवाल उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार कहकर दिखाएं कि लालू प्रसाद और परिवार भ्रष्टाचारी नहीं है। नीतीश कुमार को मालूम है कि 2025 में उनकी सरकार नहीं बनेगी और ना ही वो मुख्यमंत्री बन पाएंगे।लालू यादव, तेजस्वी और उनके परिवार के लोग भ्रष्टचार में शामिल नहीं हैं।

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लालू परिवार पर भ्रष्टचार मामले में हो रही कार्रवाई के मामले में नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खुश हैं या नहीं ये बात नीतीश कुमार से ज्यादा कौन जान सकता है। उन्होंने लालू परिवार के खिलाफ हुई सीबीआई और ईडी के एक्शन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुप्पी साधने पर सवाल उठाया है।

 

पीके ने कहा है कि मुख्यमंत्री न तो लालू के पक्ष में बोल रहे हैं और ना ही सीबीआई-ईडी की कार्रवाई को ही गलत बता रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो नीतीश कुमार यह कहकर दिखाएं कि लालू प्रसाद और उनका परिवार भ्रष्टाचारी नहीं है। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार को साफ तौर पर कहना चाहिए कि लालू यादव उनके सहयोगी हैं और उनपर भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं।

अगर वो इस बात को नहीं कह रहे हैं तो साफ तौर पर समझा जा सकता है कि वे क्या कहना चाह रहे हैं। लालू यादव और उनके परिवार पर जो छापा पड़ा है, उस पर नीतीश कुमार ना तो पक्ष में बोल रहे हैं और ना ही विपक्ष में। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मालूम है कि 2025 में उनकी सरकार नहीं बनेगी और ना ही वो मुख्यमंत्री बन पाएंगे।

इसलिए वो चाहते हैं कि बिहार को ऐसी सरकार मिले जो उनसे भी खराब काम करे। जिससे लोग यह कह सके कि नीतीश कुमार की सरकर कितनी भी खराब हो, लेकिन इससे तो अच्छी ही थी। पीके ने कहा कि वे नीतीश को बहुत भीतर से जानते हैं कि वो क्या सोचते हैं। अगर नीतीश कुमार में दम है तो वो बोलकर दिखा दें कि लालू यादव, तेजस्वी और उनके परिवार के लोग भ्रष्टचार में शामिल नहीं हैं, और उनके साथ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया