लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls 2025: नीतीश कुमार के बदले भाजपा बना सकती है किसी दलित को मुख्यमंत्री, निशांत कुमार को डिप्टी सीएम

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2025 15:52 IST

सूत्रों की मानें तो भाजपा और जदयू सहित एनडीए में इस बात पर मंथन चल रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर अगली पारी खेलने से आनाकानी करें तो भाजपा किसी दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार चर्चा के केन्द्र में बने हुए हैंभाजपा किसी दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकती हैजबकि निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री का ताज सौंपा जा सकता है

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार चर्चा के केन्द्र में बने हुए हैं। दरअसल, निशांत कुमार की संभावित सियासी पारी की भी अब चर्चा जोड पकड़ने लगी है। सूत्रों की मानें तो भाजपा और जदयू सहित एनडीए में इस बात पर मंथन चल रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर अगली पारी खेलने से आनाकानी करें तो भाजपा किसी दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकती है। ऐसी स्थिति में निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री का ताज सौंपा जा सकता है। जानकारों की मानें जदयू और भाजपा का मानना है कि तेजस्वी यादव के काट के रूप में निशांत कुमार की भूमिका अहम हो सकती है। इसका कारण है कि निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता तेजस्वी यादव से बहुत ज्यादा है। अभी तक कहीं किसी चर्चा में नहीं रहे। जबकि तेजस्वी यादव केवल नौवीं पास हैं। इसके अलावे तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी के कार्यकाल की भयावह दौर भी लोगों के जेहन में अभी भी कायम है। 

ऐसे में अगर तेजस्वी यादव का दौर शुरू होता है तो फिर से वही भयावह दौर सामने आ सकता है। इस स्थिति में जनता के पास विकल्प अगर चुनना पड़े तो वे लोग निशांत कुमार पर ज्यादा भरोसा कर सकते हैं। निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह ही बेदाग छवि वाले नेता के रूप में उभर सकते हैं। 

इस बीच निशांत कुमार ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गाहे-बगाहे वह मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखने लगे हैं। ऐसे में निशांत कुमार राजनीति में जल्द ही पदार्पण करेंगे। हालांकि, कुछ लोगों को इस बात पर यकीन ही नही हो रहा है कि निशांत कुमार फिलहाल राजनीति में नहीं आने वाले हैं। लेकिन, जिस तरह से निशांत कुमार बार-बार से मीडिया से बात करते हुए अपनी राय रख रहे हैं और जिस तरीके से वह अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से चुनाव में जिताने की अपील कर रहे हैं। 

इससे साफ पता चलता है कि निशांत कुमार अब पहले से काफी बदल चुके हैं। निशांत कुमार अब खुलकर अपने पिता नीतीश कुमार के समर्थन में जनता से वोट मांगने लगे हैं, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि अब वह सियासी पारी खेलने को तैयार हो गए हैं। हालांकि न तो नीतीश कुमार और न ही उनकी पार्टी जदयू उसपर खुलकर कुछ बोल रही है।

टॅग्स :Bihar BJPNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल