Bihar Politics News: आखिर बिहार में क्या चल रहा, राजद, जदयू और कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर कर रहे हमला, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- नीतीश जी चाहते हैं कल-परसों में ही मोदी जी हटे...

By एस पी सिन्हा | Published: November 6, 2023 05:54 PM2023-11-06T17:54:43+5:302023-11-06T17:55:50+5:30

Bihar Politics News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि नीतीश जी चाहते हैं कि कल-परसों में ही मोदी जी हट जाएं।

Bihar Politics News What is going on RJD, JDU and Congress leaders attack Akhilesh Prasad Singh said Nitish ji wants Modi ji to step down tomorrow day after tomorrow | Bihar Politics News: आखिर बिहार में क्या चल रहा, राजद, जदयू और कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर कर रहे हमला, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- नीतीश जी चाहते हैं कल-परसों में ही मोदी जी हटे...

file photo

Highlightsअप्रैल में लोकसभा चुनाव होना है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी को अब इसकी कोई चिंता नहीं है।

पटनाः बिहार में सत्ताधारी दलों के बीच ही सियासी शह-मात का खेल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इंडिया अलायंस को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोले जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि नीतीश जी चाहते हैं कि कल-परसों में ही मोदी जी हट जाएं।

 

ऐसे थोड़े होता है। उसका समय है न। अप्रैल में लोकसभा चुनाव होना है। अभी तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिनमें कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। कांग्रेस छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश सिंह ने कहा कि तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस की ही लड़ाई वहां की क्षेत्रीय पार्टी से है।

कांग्रेस अगर इन राज्यों में चुनाव जीतती है तो फिर इंडिया गठबंधन और मजबूती से काम करेगा। तभी विधानसभा चुनाव पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे ताकत मिलेगी नीतीश जी को और लालू जी को भी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 नवंबर को वाम दल द्वारा आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली के दौरान इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की मौजूदा भूमिका को लेकर कहा था कि ऐसा लगता है कांग्रेस पार्टी को अब इसकी कोई चिंता नहीं है।

फिलहाल कांग्रेस को पांच राज्यों के चुनाव की ज्यादा चिंता है। कांग्रेस इसी में लगी हुई है। इंडिया गठबंधन और 2024 के चुनाव को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि हम सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को ही आगे बढ़ने का काम कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस को इसकी कोई चिंता नहीं है। इसके बाद से कांग्रेस नेता भड़के हुए हैं।

Web Title: Bihar Politics News What is going on RJD, JDU and Congress leaders attack Akhilesh Prasad Singh said Nitish ji wants Modi ji to step down tomorrow day after tomorrow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे