लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: राजद के विधान पार्षद  रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता क्या समाप्त होगी?, विधान परिषद के सभापति को लिखा पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2023 17:26 IST

Bihar Politics News: राजद विधान पार्षद प्रो. रामबली चंद्रवंशी ने लालू यादव से लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला था।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के द्वारा विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र दिया सौंपा गया है।विधान परिषद कार्यालय से विधान पार्षद को अभी तक नोटिस जारी नहीं किया गया है। प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने लालू प्रसाद को अतिपिछड़ा विरोधी बताया था।

Bihar Politics News: राजद के विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता क्या समाप्त होगी? चर्चा है कि अति पिछड़ा समाज से आने वाले विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता समाप्त करने के लिए राजद के द्वारा विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र दिया सौंपा गया है।

हालांकि विधान परिषद कार्यालय से विधान पार्षद को अभी तक नोटिस जारी नहीं किया गया है। बता दें कि प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने लालू प्रसाद को अतिपिछड़ा विरोधी बताया था। साथ ही जाति गणना पर भी वह लगातर सवाल उठा रहे हैं। राजद के द्वारा विधानपरिषद सचिवायलय को सौंपे गए पत्र में प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले ही रामबली चंद्रवंशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है। विधान परिषद सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं राजद विधान पार्षद प्रो.रामबली चंद्रवंशी ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने मेरे खिलाफ विधान परिषद सभापति को पत्र दिया है। हालांकि हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। लिहाजा विस्तृत जानकारी नहीं है।

जब हमें नोटिस मिलेगा तो हम जवाब देंगे। लेकिन मौखिक तौर हमें इसकी जानकारी है। उन्होंने कहा कि हम जिस समाज से आते हैं, उसकी आवाज उठा रहे। शायद यही बात नेतृत्व को अच्छा नहीं लग रहा। इसके बाद भी वे अति पिछड़े वर्ग की बात को उठाते रहेंगे। रामबली चंद्रवंशी विधान सभा कोटे से विधान पार्षद बने हैं।

इनका कार्यकाल 28 जून 2026 तक है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले ही राजद विधान पार्षद प्रो. रामबली चंद्रवंशी ने लालू यादव से लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला था। औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार अति पिछड़ा वोट बैंक के जरिए पिछले 18 सालों से बिहार के सियासत और उसके सिरमौर बने हुए हैं।

अति पिछड़ों का गला काटने का काम किया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद को भी अतिपिछड़ा समाज का सबसे बड़ा विरोधी बता दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि जब इस मुद्दे को लेकर वह लालू प्रसाद यादव के पास गए तो उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वे नीतीश कुमार से बात करें।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?