लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: पाला बदलने वाले दो विधायकों पर एक्शन मूड में कांग्रेस!, अखिलेश ने विधानसभा अध्यक्ष यादव से मुलाकात कर और सदस्यता खत्म करने की मांग की

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2024 15:24 IST

Bihar Politics News: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जो लोग गए हैं, कांग्रेस निकलेगी। एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायकों को लालच देकर तोड़ा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश सिंह ने कहा कि बागी विधायकों पर कार्रवाई होगी।मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ भाजपा में शामिल हो गए थे।सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र सौंपा है।

Bihar Politics News: बिहार में विधायकों के पाला बदलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म कराने की कार्रवाई कांग्रेस ने शुरू कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर पाला बदलने वाले कांग्रेस के दोनों विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग की और इससे संबंधित पत्र सौंपा। अखिलेश सिंह के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां और विधायक अजीत शर्मा समेत अन्य कांग्रेस नेता भी विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपने के बाद अखिलेश सिंह ने कहा कि बागी विधायकों पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने अपने दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हमने विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस के दोनों विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ जो कि कल भाजपा में शामिल हो गए थे, उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष ने कानूनी तौर पर फैसला करने का बात कहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहा कि जो लोग गए हैं, उस पार्टी से निकलेगी। उन्होंने कहा कि किस तरीके से एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायकों को लालच देकर तोड़ा जा रहा है। इस दौरान अजीत शर्मा ने कहा कि विधायकों की टूट पार्टी की विफलता नहीं है। कांग्रेस के दोनों विधायक को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़ भाजपा में जाना समझ नहीं आता है। कांग्रेस का शुरू से ही देश की राजनीति में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी को छोड़ा है, उन्हें बाद में पश्चापात होगा। वहीं अपने बाकी विधायकों पर भरोसा दिखाते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि उनको बाकी विधायक पार्टी से बाहर नहीं जाएंगे और जो गए हैं, वह अफसोस करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ-साथ राजद विधायक संगीता देवी ने अचानक पाला बदल लिया था और सत्ताधारी दल के खेमें में जाकर बैठ गए थे। विधायकों के पाला बदलने से नाराज विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने उन्हें गद्दार बताया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBihar Legislative AssemblyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे