Bihar Politics News: नीतीश कुमार की टीम से ललन सिंह, धनंजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह बाहर, मंगनी लाल मंडल की जगह वशिष्ठ नारायण सिंह होंगे उपाध्यक्ष, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 20, 2024 01:40 PM2024-01-20T13:40:56+5:302024-01-20T14:59:22+5:30

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की।

Bihar Politics News aam chunav 24 bihar cm Nitish Kumar announces new team Lalan Singh Dhananjay Singh and Harshvardhan Singh out Vashishtha Narayan Singh will be vice president in place Mangni Lal Mandal see list KC Tyagi political advisor | Bihar Politics News: नीतीश कुमार की टीम से ललन सिंह, धनंजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह बाहर, मंगनी लाल मंडल की जगह वशिष्ठ नारायण सिंह होंगे उपाध्यक्ष, देखें लिस्ट

photo-ani

Highlightsवशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जो मंगनी लाल मंडल का स्थान लेंगे। के सी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है।उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह शामिल हैं।

Bihar Politics News: बिहार में राजनीति दांवपेंच के बीच नीतीश कुमार ने टीम में बदलाव शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाला है। कुछ माह ही बाकी है। चर्चा है कि नीतीश फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं! पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह को बड़ा झटका लगा और टीम से बाहर कर दिया गया। सीएम नीतीश ने टीम में कई बदलाव किए हैं। 

बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की जिसमें कई लोकसभा सांसदों को उनके संगठनात्मक पदों से मुक्त कर दिया गया है और के सी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जो मंगनी लाल मंडल का स्थान लेंगे।

मंडल अब संगठन में 11 महासचिवों में से एक हैं। निवर्तमान टीम में 22 महासचिव थे और उसका गठन तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने किया था। जिन नेताओं को महासचिव पद से हटाया गया है उनमें उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आगामी आम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पांच लोकसभा सदस्यों को शामिल किया गया है।

त्यागी पहले विशेष सलाहकार थे। वह राजीव रंजन के साथ पार्टी के दो प्रवक्ताओं में से एक बने हुए हैं। बिहार के मंत्री संजय झा, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी और अफाक अहमद खान को महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। नीतीश कुमार को पिछले महीने पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था।

English summary :
Bihar Politics News aam chunav 24 bihar cm Nitish Kumar announces new team Lalan Singh out Vashishtha Narayan Singh will be vice president in place Mangni Lal Mandal see list JDU’s national office-bearers, KC Tyagi elevated as political advisor


Web Title: Bihar Politics News aam chunav 24 bihar cm Nitish Kumar announces new team Lalan Singh Dhananjay Singh and Harshvardhan Singh out Vashishtha Narayan Singh will be vice president in place Mangni Lal Mandal see list KC Tyagi political advisor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे