छठ और उपचुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने कसी कमर, तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी

By एस पी सिन्हा | Published: October 28, 2022 06:04 PM2022-10-28T18:04:21+5:302022-10-28T18:05:41+5:30

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है। 

Bihar Police Headquarters gears up for Chhath and by-elections security personnel deployed | छठ और उपचुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने कसी कमर, तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी

छठ और उपचुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने कसी कमर, तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी

Highlights155 दारोगा और एएसआई की प्रतिनियुक्ति की गई है। 18 पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है।ट्रेनिंग करने 2100 दारोगा और एएसआई की प्रातिनियुक्ति भी गई है।

पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ और उपचुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है। 

वहीं, उपचुनाव में 36 अलग-अलग कंपनियां लगाई गई है। ड्यूटी में केंद्रीय पुलिस बल को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि छठ को लेकर पटना में 30 डीएसपी लगाए गए हैं। घाटों पर वॉच टावर लगाया गया है। एडीजी ने बताया विशेष सशस्त्र पुलिस की करीब 36 कंपनियां विभिन्न जिलों को एलॉट की गई है। 3000 होमगार्ड, 5 टुकड़ियां घुड़सवार दस्ता, केंद्रीय सशस्त्र बल की चार कंपनियों में दो रैफ बल और दो कंपनी एसएसबी की है। जिसे अलग अलग जिलों में तैनात की गई है। 4165 हवलदार और सिपाही की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

155 दारोगा और एएसआई की प्रतिनियुक्ति की गई है। 18 पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। ट्रेनिंग करने 2100 दारोगा और एएसआई की प्रातिनियुक्ति भी गई है। उन्होंने कहा की औरंगाबाद के देव में 6 पुलिस उपाधीक्षक और पटना में 30 डीएसपी लगाए गए है। एडीजी गंगवार ने कहा की बिहार में 2 सीटों के उपचुनाव को लेकर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल नियुक्त किए गए हैं। 

जो पोलिंग बूथ है वहां पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की जाएगी। उसके अलावा जो हमारी पेट्रोलिंग पार्टी है, जो सेक्टर पेट्रोलिंग पार्टी है। उस पेट्रोलिंग पार्टी में भी केंद्रीय अर्धसैनिक बल रहेंगे। हमारा जो स्ट्रांग रूम है उसके लिए भी हमारे पास केंद्रीय अर्धसैनिक बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। दोनों सीटों पर उपचुनाव को लेकर हमें केंद्रीय अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराए गए हैं और दोनों जगह अभी से ही फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। 

स्वच्छ और निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी पुलिस मुख्यालय के द्वारा हो। उसके लिए पूरी तरीके से पुलिस मुख्यालय तैयार है। जिला पदाधिकारी को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी काम की जा रही है। 4165 हवालदार और सिपाहियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्तियां की गई है।

Web Title: Bihar Police Headquarters gears up for Chhath and by-elections security personnel deployed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे